Homeमध्यप्रदेश5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा की नई तारीखें जारी:16 से 23...

5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा की नई तारीखें जारी:16 से 23 जून के बीच होंगे एग्जाम; 24 से 28 जून तक होगा मूल्यांकन

राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा सत्र 2025-26 की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। पहले घोषित कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए अब परीक्षाएं 16 जून से 23 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। आंशिक संशोधन के बाद नई तारीखें तय
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अपरिहार्य कारणों के चलते पुनः परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। पहले जारी टाइम टेबल में संशोधन करते हुए अब परीक्षाएं निर्धारित नई तारीखों पर आयोजित होंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का आयोजन परिशिष्ट-1 और 2 में दी गई संशोधित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य भी तय समय में होगा पूरा
पुनः परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 24 जून से 28 जून 2026 के बीच पूरा कराया जाएगा। इससे परिणाम प्रक्रिया में देरी न हो, इस पर विशेष जोर दिया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा आयोजन से संबंधित अन्य सभी दिशा-निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे। केवल परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है, बाकी प्रक्रिया में कोई परिवर्तन नहीं होगा। प्रशासन को दिए गए निर्देश
यह आदेश सभी जिलों के कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेजा गया है, ताकि परीक्षा आयोजन सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। विभाग स्तर पर परीक्षा की निगरानी को लेकर भी तैयारी की जा रही है, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही की स्थिति न बने।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here