Homeमध्यप्रदेश'4 साल में 27 बच्चों को ब्लड कैंसर हुआ':राजगढ़ सांसद बोले- नकली...

‘4 साल में 27 बच्चों को ब्लड कैंसर हुआ’:राजगढ़ सांसद बोले- नकली दूध और मिलावट से बर्बाद हो रही पीढ़ी; पंजाब 50 साल में बर्बाद हुआ, हम 10 साल में हो जाएंगे

राजगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद रोडमल नागर ने मिलावट और जहरीले खानपान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने मंच से कहा कि उनकी ही कॉलोनी में पिछले चार साल में 27 बच्चों को ब्लड कैंसर हो गया है। सांसद ने गांव-गांव में बन रहे नकली दूध और सब्जियों में लगाए जा रहे इंजेक्शन पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि लोगों के लालच की वजह से नई पीढ़ी की सेहत पूरी तरह से दांव पर लग गई है। सब्जियों और अनाज में हो रही मिलावट का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि आज लौकी जैसी सबसे अच्छी सब्जी में भी इंजेक्शन लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो मूंग दाल कभी सबसे ज्यादा पौष्टिक मानी जाती थी, वह आज मिलावट के कारण पूरी तरह से जहरीली होती जा रही है। पंजाब 50 साल में बर्बाद हुआ, हमारी जमीन 10 साल में हो जाएगी। मंगलवार रात इस दौरान मंच पर राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव और मोहनपुरा कुंडालिया सिंचाई परियोजना के प्रशासक विकास राजोरिया भी मौजूद रहे। ‘मेरी ही कॉलोनी में 27 बच्चों को हुआ ब्लड कैंसर’
सांसद नागर ने अपने संबोधन में कहा, “मैं पचोर में रहता हूं और मेरी ही कॉलोनी में पिछले चार साल में 27 बच्चों को ब्लड कैंसर हो चुका है। यह स्थिति बेहद भयावह है और इसका एकमात्र कारण हमारा जहरीला खानपान व मिलावट है।” उन्होंने लोगों को विचार करने पर मजबूर करते हुए कहा कि इंसान अपने बच्चों के लिए ही मेहनत करता है, लेकिन आज जवान बच्चों को हार्ट अटैक आ रहा है, किडनियां खराब हो रही हैं और लोग धड़ाधड़ जान गंवा रहे हैं। नकली दूध बनाने वालों की गुप्त सूचना देने की अपील
भाषण के दौरान सांसद ने नकली दूध के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि गांवों में हमारे ही लोग नकली दूध बनाने का काम कर रहे हैं, जिससे ईमानदार पशुपालकों को दूध का सही दाम नहीं मिल पाता। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, “अगर कहीं भी नकली दूध बन रहा है, तो बिना नाम बताए मुझे, विधायक अमर सिंह को, कलेक्टर या एसपी को फोन कर जानकारी दें। ऐसे बेईमानों को पकड़ना ही होगा। अकेली सरकार सब कुछ नहीं कर सकती, समाज को भी जिम्मेदारी उठानी होगी।” लौकी जैसी पौष्टिक सब्जी में भी लगा रहे इंजेक्शन
सब्जियों और अनाज में हो रही मिलावट पर चिंता जताते हुए सांसद ने किसानों को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि आज लौकी जैसी सबसे अच्छी सब्जी में भी इंजेक्शन लगाया जा रहा है। यह सब्जी किसी सेठजी के घर नहीं, बल्कि किसान के खेत में ही उगती है। जो मूंग दाल कभी सबसे पौष्टिक मानी जाती थी, वह आज मिलावट के कारण जहरीली होती जा रही है। ‘पंजाब 50 साल में बर्बाद हुआ, हमारी जमीन 10 साल में हो जाएगी’
सांसद नागर ने खेती के तौर-तरीकों पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने की होड़ में किसान जरूरत से ज्यादा यूरिया और रासायनिक खाद का उपयोग कर रहे हैं। जानकारी होने के बावजूद एक-एक बीघा जमीन में तीन-तीन बोरी यूरिया डाली जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब की जमीन को बर्बाद होने में 50 साल लगे, लेकिन जिस तरह से हम रसायनों का उपयोग कर रहे हैं, हमारी जमीन 10 साल में ही बर्बाद हो जाएगी, जिससे आने वाली पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here