Homeमध्यप्रदेश4 लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश:मऊगंज में पेट्रोल डालकर आग लगाई;...

4 लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश:मऊगंज में पेट्रोल डालकर आग लगाई; एक की हालत गंभीर, बचाने की कोशिश में तीन झुलसे

मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र के अलहौवा गांव में चार लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। सभी को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें अजहरुद्दीन उर्फ राजू की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन के मुताबिक, मंगलवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व है। इसे लेकर सोमवार शाम को तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान करीब 7 बजे गांव का रहने वाला राम रईस जायसवाल पेट्रोल लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने वहां बैठे चार लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अचानक आग की चपेट में आने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 3 तस्वीरें देखिए… विवाद का पता लगा रही पुलिस अजहरुद्दीन उर्फ राजू को बचाने की कोशिश में मोहम्मद सद्दाम, अनवर अली और उसका भाई अतीक अहमद भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन और मौके पर मौजूद लोग चारों घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद लौर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों, आरोपों और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले में आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here