Homeमध्यप्रदेश2 हजार किसानों का भुगतान अटका, शुगर मिल सील:महाकौशल शुगर मिल पर...

2 हजार किसानों का भुगतान अटका, शुगर मिल सील:महाकौशल शुगर मिल पर 5.02 करोड़ रुपए बकाया, 15 प्रतिशत सालाना ब्याज भी देना होगा

नरसिंहपुर जिले के बचई में गन्ना किसानों का भुगतान नहीं करने पर प्रशासन ने शुक्रवार को महाकौशल शुगर मिल सील कर दी। मिल प्रबंधन पर 2 हजार से ज्यादा किसानों की 5 करोड़ 2 लाख रुपए की मूल बकाया राशि है। प्रशासन ने बकाया राशि पर 15 प्रतिशत सालाना ब्याज देने के भी आदेश दिए थे। एसडीएम महेंद्र पटेल ने बताया कि कलेक्टर न्यायालय ने 21 जुलाई 2026 को मिल के खिलाफ आरआरसी (राजस्व वसूली प्रमाणपत्र) जारी की थी। इसके तहत मिल प्रबंधन को किसानों की बकाया राशि के साथ 15 प्रतिशत सालाना ब्याज का भुगतान करना था। चार महीने बाद भी भुगतान नहीं, प्रशासन ने की कार्रवाई आरआरसी जारी होने के करीब चार महीने बाद भी मिल प्रबंधन ने किसानों का भुगतान नहीं किया। इसके बाद शुक्रवार को प्रशासनिक टीम मिल पहुंची और उसे सील कर दिया। इस मामले में जिले के 2 हजार से ज्यादा गन्ना किसान प्रभावित हैं। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई के बाद किसानों को बकाया राशि और ब्याज का भुगतान कब तक होगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here