Homeछत्तीसगढ़150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति, VIDEO:पत्नी के मायके जाने से...

150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति, VIDEO:पत्नी के मायके जाने से नाराज था, बोला- घर आएगी तभी नीचे आऊंगा; ढाई घंटे बाद उतरा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी के मायके जाने से नाराज पति 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया और सुसाइड करने की धमकी देता रहा। करीब ढाई घंटे तक पति का हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पत्नी के घर लौटने की हामी भरने के बाद ही वह नीचे उतरा। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पति का नाम मुकेश सांडे (34) है, जो कि पत्नी के साथ ग्राम करमंदी में रहता है। पत्नी का आरोप है कि पति शराब पीकर मारपीट करता था, जिससे तंग आकर वह मायके बुंदेली चली गई थी। वहीं अब इस ड्रामें का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शराब पीने का आदी है पति दरअसल, मुकेश मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी है। दो-तीन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी, मुकेश ने उसे मनाने की कई कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इससे परेशान होकर सोमवार शाम करीब 5 बजे मुकेश नशे की हालत में हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। सुसाइड की धमकी देता रहा उसे चढ़ते देख ग्रामीणों ने आवाज लगाकर नीचे उतरने को कहा, लेकिन ग्रामीणों की एक न सुनी। टावर के टॉप पर बैठकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसने शर्त रखी कि अगर पत्नी घर लौटने को तैयार होगी, तभी वह नीचे आएगा, वरना करंट वाले तार को छूकर जान दे देगा। पुलिस ने मोबाइल पर किया कॉन्टैक्ट इसके बाद ग्रामीणों फौरन मामले की सूचना पुलिस की दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ऊंचाई ज्यादा होने के कारण मुकेश तक आवाज नहीं पहुंच पा रही थी, इसलिए पुलिस ने मोबाइल पर उससे कॉन्टैक्ट किया। पुलिस ने पत्नी से भी की बात शुरुआत में मुकेश बात करने को तैयार नहीं था और बार-बार तार छूने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने भीड़ को हटाकर मुकेश से बात की। उसने दोहराया कि पत्नी के घर आने पर ही वह नीचे उतरेगा, जिसके बाद थाना प्रभारी ने मुकेश की पत्नी से बात की। सांस फूलने से अस्पताल में कराया भर्ती पत्नी ने विवाद न करने की शर्त पर घर लौटने की हामी भर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकेश तो समझाया, फिर वह धीरे-धीरे टावर से नीचे उतरा। पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया, क्योंकि उसकी सांसें फूल गई थीं। दो बोतल पानी पीने के बाद उसे कुछ राहत मिली। मुंह में गुड़ाखू रखने से बिगड़ी हालत बताया गया कि उसने अपने मुंह में गुड़ाखू दबा रखा था, जिससे उसकी हालत और बिगड़ रही थी। फिलहाल मुकेश की स्थिति अभी सामान्य है। मामले में थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि युवक पत्नी के मायके जाने से टावर पर चढ़ा था, समझाइश के बाद नीचे उतर गया। ……………………… इससे जुड़ी यह खबर पढ़िए… पत्नी से नाराज पति हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, VIDEO: शादी समारोह में विवाद, बोला- साथ चलो, इनकार किया तो भड़का, 3 घंटे बाद नीचे उतरा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी से नाराज होकर पति करीब 150 फीट हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल, पुलिस उसे पेंड्रा के अस्पताल ले गई। वहां चेकअप के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मामला पसान थाना क्षेत्र के पटेल पारा (समेरा) गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here