Homeमध्यप्रदेश13 साल के बच्चे की रोटावेटर में फंसकर मौत:शाजापुर में दोस्त चला...

13 साल के बच्चे की रोटावेटर में फंसकर मौत:शाजापुर में दोस्त चला रहा था ट्रैक्टर, गिरते ही गर्दन टूटी; पांच बहनों का इकलौता भाई था

मध्यप्रदेश के शाजापुर में खेत में 13 साल के एक बच्चे की रोटावेटर मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय उसका दोस्त ट्रैक्टर चला रहा था। बच्चा ट्रैक्टर पर पीछे बैठा था, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। गिरते ही वह ट्रैक्टर के पीछे चल रही रोटावेटर मशीन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी गर्दन टूट गई और मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम सलसलाई थाना क्षेत्र के हिदायतपुर-किलोदा मार्ग स्थित एक खेत में हुई। देखिए तस्वीरें दोस्त के साथ खेत पर आया था रामस्वरूप हिदायतपुर चौकी क्षेत्र का रहने वाला था। वह अपने दोस्त के साथ खेत पर पहुंचा था, जहां ट्रैक्टर और रोटावेटर से कृषि कार्य चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मशीन से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोहन बड़ोदिया अस्पताल भिजवाया। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रामस्वरूप पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है। टीआई बोले- मामले की चल रही जांच सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं रही।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here