Homeमध्यप्रदेश12 साल की बच्ची से छेड़छाड़, सौतेले पिता पर FIR:नाबालिग ने मां...

12 साल की बच्ची से छेड़छाड़, सौतेले पिता पर FIR:नाबालिग ने मां को बताई आपबीती; साली के साथ भी कर चुका है गलत हरकत

इंदौर में 12 साल की लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसके सौतेले पिता के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी आए दिन उसके साथ गलत हरकत करता था। दो दिन पहले जब उसकी हरकतें बढ़ गईं, तब उसने पूरी घटना मां को बताई। इसके बाद महिला बेटी को लेकर थाने पहुंची। हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि इलाके में रहने वाली छात्रा अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी। छात्रा ने शिकायत में बताया कि उसका सौतेला पिता उसके साथ गलत हरकतें करता है। 26 मई की रात भी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से बच्ची चुप रही, लेकिन शुक्रवार को उसने मां को पूरी बात बता दी। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पहले पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी की थी। साली से भी कर चुका है हरकत पीड़िता की मां ने बताया कि कुछ दिन पहले वे दोनों बाणगंगा इलाके में उसकी बहन के घर गए थे। वहां भी पति ने अपनी साली के साथ गलत हरकत की थी। मामले में बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here