Homeमध्यप्रदेश10 साल की बच्ची से छेड़छाड़,एक को लोगों ने पकड़ा:विदिशा में आरोपियों...

10 साल की बच्ची से छेड़छाड़,एक को लोगों ने पकड़ा:विदिशा में आरोपियों ने दुकान में घुसकर पिता-भाई को चाकू दिखाया; थाने के बाहर नारेबाजी

विदिशा के सिरोंज में गुरुवार रात 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर आरोपी वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद 5-7 साथियों के साथ लौटे और नाबालिग के पिता-भाई की दुकान में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने चाकू लहराकर धमकाया भी। विवाद बढ़ने पर आसपास के दुकानदार और मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ को देखकर युवक भागने लगे। इसी दौरान अनस को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर सिरोंज टीआई गजेंद्र सिंह बुंदेला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पक्ष से घटना की जानकारी ली। रात करीब 9:30 बजे नाबालिग और उसके परिजन 70-80 लोगों के साथ थाने पहुंचे। समाज और हिंदू संगठनों के सदस्य भी वहां पहुंचे और आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। भीड़ बढ़ने पर थाने के बाहर नारेबाजी शुरू हो गई। रात 12 बजे के बाद तक लोगों का जमावड़ा बना रहा। चाकू लहराने और मारपीट के आरोपों की जांच एसडीओपी सोनू डाबर ने बताया कि नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में अनस, आतिफ और रजि के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस चाकू लहराने और मारपीट के आरोपों की भी जांच कर रही है। घटना में भाई के हाथ में चाकू लगने से हल्की चोट आई है। पुलिस उनसे भी जानकारी ले रही है। पिता बोले- एक महीने से परेशान कर रहे थे नाबालिग के पिता का आरोप है कि करीब एक महीने से बेटी के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी। एक-दो बार बाजार और गली में उसे गलत तरीके से छूने और जबरन चॉकलेट देने की कोशिश की गई। गुरुवार रात नाबालिग पिता की दुकान पर खड़ी थी। इसी दौरान अनस और उसके दो साथी उसे अश्लील इशारे करने लगे। पिता और दुकान के कर्मचारी के विरोध पर कहासुनी हो गई। पिता के मुताबिक, विवाद के बाद आरोपी चले गए, लेकिन कुछ देर बाद 6-7 लड़कों को साथ लेकर वापस आए। आरोप है कि इनमें से कुछ युवकों ने चाकू-छुरी लहराते हुए गाली-गलौज की और धमकाया। लोगों के जुटने पर सभी भाग गए। इसी दौरान अनस को पकड़ लिया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल बुलाया क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पथरिया, मुरवास, कुरवाई और शमशाबाद समेत अन्य थानों से अतिरिक्त पुलिस बल सिरोंज बुलाया गया। पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here