Homeमध्यप्रदेशहोली पर भोपाल से लखनऊ का किराया ₹8,899:सतना जाने के लिए देने...

होली पर भोपाल से लखनऊ का किराया ₹8,899:सतना जाने के लिए देने होंगे ₹4500; बेलगाम बस बुकिंग ऐप्स वसूल रहे मनमाना किराया

मध्य प्रदेश में होली के त्योहार के चलते बड़ी संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं। इसका फायदा उठाकर बस ऑपरेटर्स यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऑनलाइन बस बुकिंग ऐप्स पर भोपाल से लखनऊ के लिए किराया 8,899 रुपए तक है। यह सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक है। त्योहार के समय घर पहुंचने की मजबूरी में यात्रियों के पास सीमित विकल्प होते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है। आमतौर पर भोपाल से सतना का सामान्य किराया 1,000 से 1,200 रुपए के बीच रहता है, लेकिन अब रेड बस के ऐप पर किराया 4,500 रुपए है। यानी किराया करीब चार गुना तक बढ़ा दिया है। इसी तरह, भोपाल से रीवा जाने वाली सुनील टूर एंड ट्रैवल्स की बस में अधिकतम किराया 6,000 रुपए तक है। देव हाई स्पीड ट्रैवल्स में 4,500 रुपए और अजुमन ट्रैवल्स में 5,000 रुपए तक किराया वसूला जा रहा है। जबकि सामान्य दिनों में यही सफर 900 से 1,200 रुपए में पूरा हो जाता है। खास बात यह है कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अफसरों को निर्धारित किराये की अवैध वसूली रोकने के निर्देश दिए थे। भोपाल से मुंबई 6006, लखनऊ 8899 भोपाल से मुंबई के लिए रतन टूर एंड ट्रैवल्स द्वारा 6006 रुपए तक किराया दर्शाया है, जबकि आम दिनों में यही टिकट 1400 से 1700 रुपए में मिल जाता है। भोपाल से लखनऊ के लिए बेटवंटी ट्रेवल्स में किराया 8899 रुपए तक पहुंच गया है, जो सामान्य 1400 से 1800 रुपए की तुलना में कई गुना अधिक है। विभाग के पास ऐप किरायों पर सीधा नियंत्रण नहीं सबसे अहम बात यह है कि ऑनलाइन बस बुकिंग ऐप्स पर प्रदर्शित किरायों पर परिवहन विभाग का सीधा नियंत्रण नहीं है। किराया तय करने का अधिकार संबंधित बस ऑपरेटर के पास होता है और ऐप्स उसी तय दर को अपने प्लेटफॉर्म पर दिखाते हैं। ऐसे में त्योहारों के दौरान जैसे ही मांग बढ़ती है, किराया मनचाहे स्तर तक पहुंच जाता है। हालांकि, भोपाल आरटीओ के आरटीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि यदि किसी यात्री को किराए से संबंधित कोई शिकायत है, तो वह सीधे आरटीओ कार्यालय में संपर्क कर सकता है। एसोसिएशन ने कहा- इन गाड़ियों पर कोई नियंत्रण नहीं मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के महामंत्री जय कुमार जैन का कहना है कि जो बसें स्टेज कैरिज के रूप में चलाई जा रही हैं वह किसी तरह की किराए में अनियमिता नहीं कर रही हैं। जो गाड़ियां ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट लेकर अवैध रूप से स्टेज कैरिज के रूप में इस्तेमाल की जा रही हैं, वे ही ज्यादा किराया लेकर यात्रियों का शोषण कर रही है। इन गाड़ियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। मुख्यमंत्री ने दिए थे अफसरों को निर्देश खास बात यह है कि रविवार को ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अधीक्षकों और आईजी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा था कि त्योहारों के चलते अधिक संख्या में यात्रियों के आवागमन के कारण बस ऑपरेटर्स द्वारा यात्रियों से अधिक किराया वसूल करने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाएं। त्यौहारों के दौरान विशेष संवेदनशीलता का परिचय दिया जाना चाहिए। यह खबर भी पढ़ें… CM बोले-कानून व्यवस्था से कोई कंप्रोमाइज न करें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी पुलिस अधीक्षकों और आईजी से कहा है कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी तरह की कोई कंप्रोमाइज न करें।सभी मैदानी अफसरों, पुलिस अधिकारियों से कहा है कि होली के साथ-साथ आने वाले त्यौहारों, परीक्षा का समय आदि के दौरान पुलिस डटकर ड्यूटी करे। सभी प्रकार से चुनौतियों के साथ सामंजस्य बैठाते हुए कानून-व्यवस्था के मामले में समझौता न करें। पूरी खबर पढ़े…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here