Homeमध्यप्रदेशहल्द्वानी शुद्धिकरण कांड के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च:खरगे की सभा...

हल्द्वानी शुद्धिकरण कांड के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च:खरगे की सभा के बाद छिड़का था गंगाजल, जीतू पटवारी समेत कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह पैदल मार्च भोपाल में किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पीसीसी से बोर्ड ऑफिस स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक गए थे। कांग्रेस का आरोप है कि खरगे की जनसभा के बाद भाजपा समर्थित संगठन से जुड़े लोगों ने रामलीला मैदान में हवन कर गंगाजल का छिड़काव किया। पार्टी इसे खरगे के सम्मान और सामाजिक गरिमा से जोड़ते हुए विरोध कर रही है। भोपाल में निकाले गए मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, प्रदेश और जिला पदाधिकारी तथा विभिन्न मोर्चों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हुए। पटवारी बोले- संविधान के मूल अस्तित्व पर प्रहार बोर्ड ऑफिस चौराहे पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने जीतू पटवारी ने संविधान की छोटी बुक लेकर कहा आज एक बार फिर उजागर हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी नफरत फैलाने वाली पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जो सो बटवारा करके सत्ता पाने की कोशिश करने वाली है। मल्लिकार्जुन खड़गे का जो अपमान हुआ वह एक व्यक्ति या कांग्रेस के अध्यक्ष का अपमान नहीं है। यह संविधान के मूल अस्तित्व पर प्रहार है यह अनुसूचित जाति जनजाति के भाइयों पर अपराध करने वाले लोग पेशाब करने वाले लोग हैं। यह मंदिरों में लोगों को जाने से रोकने वाले लोग इसी विचारधारा के हैं कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने दृढ़ संकल्प लिया है बाबा साहब अंबेडकर ने जो देश के नागरिकों को संविधान का हथियार दिया है। इसकी कांग्रेस जन ताकत बनेंगे संविधान पर जो प्रहार होता है। हम वह नहीं होने देंगे मल्लिकार्जुन खड़गे और हम सब कांग्रेस जन्म मिलकर देश को प्रेम प्यार मोहब्बत भाईचारा और भारत के संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हैं। मैं नरेंद्र मोदी की निंदा करता हूं भाजपा की उसे विचारधारा की मैं निंदा करता हूं जिसने हल्द्वानी में खड़गे जी की सभा के स्थान को धोया। यह अकेले उसे स्थान को नहीं धोया बल्कि पूरी बीजेपी धूल जाएगी। अगर संविधान से प्यार करने वाले लोग एकजुट हो गए जो लोग बाबा साहब के संविधान से प्यार करते हैं और भविष्य की रक्षा करना चाहते हैं जो लोग राहुल गांधी को ताकत देना चाहते हैं वह सब एकजुट हो जाओ और साथ मिलकर इस घृणा भारी सोच का तिरस्कार करो सभी संविधान जीतेगा। क्या हुआ था हल्द्वानी में? युवा कांग्रेस ने भोपाल के अजाक थाने में की शिकायत मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिकेत द्विवेदी और एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णु यादव की ओर से अजास थाने में दिए आवेदन में घटना की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है। पत्र में पुलिस से पूछा गया है कि खरगे के कार्यक्रम के बाद वास्तव में उसी मंच का शुद्धिकरण हुआ था या नहीं। यदि हुआ तो इसका निर्णय किसने लिया और इसका उद्देश्य क्या था। साथ ही शुद्धिकरण में शामिल लोगों, आयोजकों और मंच प्रबंधन की भूमिका की जांच, सीसीटीवी फुटेज, वीडियो, फोटो और सोशल मीडिया सामग्री सुरक्षित रखने तथा यह पता लगाने की मांग की गई है कि कार्रवाई से अनुसूचित जाति के किसी व्यक्ति का सार्वजनिक अपमान या उसकी जातिगत पहचान के कारण गरिमा को ठेस तो नहीं पहुंची। दोष साबित होने पर संबंधित कानून के तहत कार्रवाई की मांग भी की गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here