Homeमध्यप्रदेशहज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल:जमीअत ने की समय-सीमा बदलने...

हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल:जमीअत ने की समय-सीमा बदलने की मांग, कहा- हज 2026 का सफर अभी पूरा नहीं हुआ

हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही इसकी समय-सीमा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जमीअत-ए-उलेमा मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी हाजी मोहम्मद इमरान हारून ने केंद्र सरकार और हज कमेटी ऑफ इंडिया से आवेदन प्रक्रिया की वर्तमान समय-सीमा पर पुनर्विचार करने की मांग की है। हज कमेटी ऑफ इंडिया के अनुसार हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं, जो 20 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या ‘HAJ SUVIDHA’ मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हाजी मोहम्मद इमरान हारून ने कहा कि हज-2026 का सफर अभी पूरी तरह समाप्त भी नहीं हुआ है। कई भारतीय हज यात्री अभी स्वदेश लौट रहे हैं। ऐसे में लगभग 11 महीने पहले हज-2027 के आवेदन शुरू करना उचित नहीं है। इतनी जल्दी आवेदन मंगाने से बड़ी राशि आवेदन शुल्क के रूप में एकत्र हो जाएगी, जिसका लंबे समय तक उपयोग किया जा सकेगा। आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2027 से शुरू की जानी चाहिए, ताकि हज यात्रियों को भी पर्याप्त समय मिल सके और प्रक्रिया अधिक व्यावहारिक हो। अभी कहीं भी शुरू नहीं की गई प्रक्रिया इमरान हारून ने यह भी दावा किया कि फिलहाल किसी अन्य देश में हज-2027 के आवेदन शुरू करने की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में भारत सरकार, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और केंद्रीय हज कमेटी को भी हज नीति-2027 एवं आवेदन प्रक्रिया की समय-सीमा पर पुनर्विचार करना चाहिए। हालांकि, हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से आवेदन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है और समय-सीमा में किसी बदलाव की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह खबर भी पढ़ें… हज-2027 के लिए आवेदन शुरू हज-2027 के लिए आवेदन 22 जून 2026 से शुरू होकर 20 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे। इच्छुक आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप “हज सुविधा” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर …

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here