बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी करने के प्रस्ताव पर छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। अधिकांश छात्रों का कहना है कि नाम बदलने से ज्यादा जरूरी यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाओं में सुधार करना है। बता दें कि बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम दूसरी बार बदला जा रहा है। पहले इसका नाम भोपाल यूनिवर्सिटी था, जिसे बाद में स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी बरकतुल्लाह के नाम पर बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी रखा गया था। वीडियो में देखिए, यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के प्रस्ताव पर छात्रों की क्या राय है।
