भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में करवा चौथ की रात सोते समय एक सांप ने महिला को दो बार डस लिया। पहली बार उन्हें लगा कि किसी चूहे ने काटा है, इसलिए उन्होंने ध्यान नहीं दिया। दूसरी बार काटने पर नींद खुली तो पास में सांप बैठा दिखाई दिया। महिला ने पास रखे पत्थर से सांप को मार दिया और पति को जगाकर घटना बताई। इसके बाद पति-पत्नी जिला अस्पताल पहुंचे। महिला मृत सांप को भी पॉलीथिन में रखकर साथ ले गई, ताकि डॉक्टर उसकी पहचान कर उसी के अनुसार इलाज कर सकें। पहली बार चूहे के काटने का हुआ एहसास जानकारी के अनुसार, पांडरी निवासी रुक्मणी परिहार (32) करवा चौथ का व्रत रखे हुए थीं। रात में सोते समय उन्हें महसूस हुआ कि जैसे किसी चूहे ने काट लिया हो। उन्होंने पहली बार इसे अनदेखा कर दिया। दूसरी बार काटने पर उनकी नींद खुल गई। पास में सांप बैठा देखकर उन्होंने पत्थर से उसे मार दिया। इसके बाद पति रणवीर परिहार को जगाकर पूरी घटना बताई। मरे सांप को भी पॉलीथिन में रखकर ले गईं रुक्मणी के मुताबिक, सांप के काटने के बाद उनके मन में डर बना हुआ था। इसलिए अस्पताल जाते समय वे मृत सांप को भी पॉलीथिन में रखकर साथ ले गईं, ताकि चिकित्सक उसकी पहचान कर सकें और उसी के अनुसार इलाज कर सकें। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया गया। उनकी हालत में सुधार बताया गया। धामन प्रजाति का बताया जा रहा सांप जानकारों के मुताबिक, महिला को धामन प्रजाति के सांप ने काटा था। यह सांप अक्सर पानी के आसपास पाया जाता है। इसके काटने से जान का खतरा नहीं होता है। ———-
यह खबरें भी पढ़ें गुना में 8 साल के मासूम को सांप ने दो बार डसा शिवपुरी जिले के इंदार थाना इलाके में 8 साल के एक मासूम को सांप ने दो बार डस लिया। पहली बार डसने के बाद सांप बिस्तर में ही छुपा रहा। कुछ देर बाद दूसरी बार भी डस लिया। परिवार वाले उसे लेकर गुना पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
