कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। किताब में सोनिया ने इटली में बिताए बचपन से लेकर कैंब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात तक का जिक्र किया है। इस किताब में नेहरू-गांधी परिवार में शादी और परिवार में हुई हत्याओं के बाद बदली जिंदगी के बारे में लिखा है। इसमें राजनीति में उनके सफर और 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के फैसले से जुड़े अनुभव भी शामिल हैं। सोनिया का जन्म इटली में हुआ, पढ़ाई कैंब्रिज में की सोनिया का जन्म इटली के एक छोटे शहर में हुआ था। पढ़ाई के लिए इंग्लैंड के कैंब्रिज पहुंचने के दौरान उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई। दोनों ने बाद में शादी की और सोनिया ने नेहरू-गांधी परिवार में अपनी जिंदगी शुरू की। इस किताब के मुताबिक, 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। इसके बाद राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने, लेकिन 1991 में राजीव गांधी की भी हत्या कर दी गई। सोनिया बाद में सक्रिय राजनीति में आईं और लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। सोनिया ने लिखा- यह किताब परिवार की इंसानियत को समर्पित सोनिया ने कहा कि उनके परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है, लेकिन उनके इरादों, काम और मानवीय पहलुओं को उस तरह नहीं समझा गया। कई मायनों में यह किताब उनकी इंसानियत को समर्पित है।
उनके मुताबिक, किताब उनके जीवन के साथ-साथ भारत में करीब छह दशकों के दौरान हुए सामाजिक और राजनीतिक बदलावों को देखने का एक अलग नजरिया भी देती है। जब मैंने राजनीति से कुछ दूरी बनाकर पीछे मुड़कर अपने जीवन को देखा, तो मुझे अपनी कहानी में प्यार और वफादारी का एक धागा साफ नजर आया। यह धागा इटली के एक छोटे शहर में बिताए साधारण बचपन से शुरू होकर भारत में राजीव गांधी की पत्नी और इंदिरा गांधी की बहू के रूप में बिताए तक जाता है। ——————————– ये भी पढ़ें: राहुल-सोनिया पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, जांच शुरू:FIR की मांग; दावा- राहुल ने वंदे मातरम गाने से इनकार किया था बेंगलुरु। दिल्ली पुलिस ने राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के अपमान से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है। 16 अगस्त को IP एस्टेट थाने में एक वकील ने शिकायत की थी। इसमें दोनों नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर…
