Homeमध्यप्रदेशसुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता को पाकिस्तान से धमकी मिली:कॉल पर कहा- खरगोन...

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता को पाकिस्तान से धमकी मिली:कॉल पर कहा- खरगोन पहुंचो, मृत्यु हो जाएगी; बोलीं- मैंने बोल दिया, यहां अब राम राज्य

खरगोन के विवेकानंद स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता और कवयित्री नाजिया इलाही ने पाकिस्तान से ‘मौत का कॉल’ आने का खुलासा किया। उन्होंने मंच से कहा कि खरगोन में सिमी की कोशिशें नाकाम रहीं और यह स्थान अब राम राज्य में बदल गया है। नाजिया इलाही ने अपने काव्यपाठ के दौरान बताया, “जब मेरा कारवां खरगोन तक बढ़ा, तब दूर से आवाज आई डरने वाली। नंबर पाकिस्तान का था और कहा जा रहा था कि खरगोन पहुंचो, मृत्यु हो जाएगी।” उन्होंने इस धमकी का जवाब देते हुए कहा कि एक समय था जब सिमी और पाकिस्तान के लोगों ने खरगोन को अपवित्र करने की कोशिश की थी, लेकिन अब जिसने मंच सजाया है और सत्ता बनाई है, उसने इसे राम राज्य में बदल दिया है। अन्य कवियों ने भी काव्य पाठ किया
शनिवार रात हुए इस आयोजन में नाजिया इलाही के अलावा कई अन्य कवियों ने भी काव्य पाठ किया। इनमें मुंबई से बाबा सत्यनारायण मौर्य और डॉ. अनीता आनंद, डॉ. शंभूसिंह मनहर, गीतकार मुकेश शांडिल्य, बालाघाट से अंतू झकास और नागपुर से सरिता सरोज शामिल थीं। विविधा संस्थापक डॉ. मनहर ने बताया कि कवयित्री नाजिया इलाही को अखिल भारतीय हिंदवी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना को विद्यापति सम्मान और नर्मदा परिक्रमा साइकिल से करने वाली कवयित्री शारदा ठाकुर (ओंकारेश्वर) को नर्मदा सम्मान 2026 प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की सालाना स्मारिका “निमाड़ स्तवन 2026” का भी विमोचन किया गया, जिसका विषय “निमाड़ के संत” था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here