Homeमध्यप्रदेशसीएम मोहन यादव प्रशिक्षण महाअभियान में हुए शामिल:उज्जैन में भाजपा के दो...

सीएम मोहन यादव प्रशिक्षण महाअभियान में हुए शामिल:उज्जैन में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में 200 कार्यकर्ता मौजूद

उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ राजाराम रिसॉर्ट में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले दिन शामिल हुए। इस प्रशिक्षण वर्ग में लगभग 200 कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए उज्जैन पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। यह प्रशिक्षण वर्ग 28 और 29 मई को आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को पहले दिन के प्रशिक्षण वर्ग में लगभग 200 कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। इनमें सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल प्रभारी शामिल थे। दूसरे दिन शुक्रवार को समापन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण प्रशिक्षण वर्ग में नगर के सभी कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन सुबह के सत्र में राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेशनाथ, विधायक अनिल जैन, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव और भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसमें प्रकोष्ठ संयोजक, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी तथा राष्ट्रीय एवं प्रदेश समिति सदस्य भी शामिल हुए। जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करेंगे जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग से जनप्रतिनिधियों में वैचारिक प्रतिबद्धता और जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ किया जाएगा। भाजपा संगठन में प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को लगातार सीखने, आत्ममंथन करने और जनसेवा के लिए सदैव समर्पित रहने के साथ ही सैद्धांतिक और व्यवहारिक विषयों पर प्रशिक्षित करना है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here