सारंगी-पेटलावद मार्ग पर सोमवार शाम एक सड़क दुर्घटना हुई। टेलीफोन ऑफिस के आगे स्थित मोड़ पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में कतिजापाड़ा निवासी रामलाल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की गति बहुत अधिक थी। चालक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बाइक सड़क किनारे बनी खाई को पार करते हुए करीब चार से पांच फीट हवा में उछलकर खेत में जा गिरी। बाइक सीधे खेत में गिरी, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घायल रामलाल को उपचार के लिए पेटलावद सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है।
