Homeमध्यप्रदेशसम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में प्रश्नपत्र सेट करने वाला ब्लैकलिस्ट:सिलेबस के बाहर से...

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में प्रश्नपत्र सेट करने वाला ब्लैकलिस्ट:सिलेबस के बाहर से दिया था प्रश्न, सभी विद्यार्थियों को मिलेगा एक-एक अंक

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित बीकॉम, बीसीए तृतीय वर्ष के फाउंडेशन पेपर में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोषी पेपरसेटर के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया है। विश्वविद्यालय ने विवादित प्रश्न के एवज में सभी विद्यार्थियों को एक-एक अंक देने का भी निर्णय लिया है। समिति की जांच में यह भी सामने आया है कि विवादित प्रश्न पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं था। दरअसल, 5 अप्रैल को आयोजित परीक्षा में प्रश्न पूछा गया था कि “अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं है”। इस वाक्य पर चार विकल्प दिए गए थे, जिनमें 1. सोमेश्वर, 2. खुदा, 3. शक्तिवान, 4. दंड देने वाला जैसे विकल्प शामिल थे। प्रश्नपत्र सामने आते ही हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताते हुए प्रश्नपत्र तैयार करने वाले पर कार्रवाई की मांग की थी। विवाद बढ़ने के बाद मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने समिति बनाकर जल्द निर्णय लेने की बात कही थी। बुधवार को दिनभर चली गहमागहमी के बीच दोपहर में परीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में डॉ. अंजना पांडेय, प्रोफेसर जगदीश शर्मा और प्रोफेसर शशि जोशी ने करीब एक घंटे चर्चा के बाद पेपरसेटर को ब्लैकलिस्ट करने का फैसला लिया। अल्लाह वाला सवाल पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं था
कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा समिति ने प्रश्नपत्र (कोड- के-1041 एबी) के भाषा एवं संस्कृति खंड का सूक्ष्म परीक्षण किया। समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि विवादित प्रश्न आधिकारिक पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं था। यह प्रश्न पूरी तरह पेपरसेटर द्वारा अपने स्तर पर जोड़ा गया था, जो नियमों का उल्लंघन है। मामले में गठित परीक्षा समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पेपरसेटर के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से दंडात्मक कार्रवाई निर्धारित की गई है। कुलसचिव डॉ. शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय शैक्षणिक गरिमा और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पाठ्यक्रम से बाहर जाकर और सामाजिक वैमनस्य को बढ़ावा देने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में पेपरसेटर को ब्लैकलिस्ट करने की कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विवादित प्रश्न को मूल्यांकन प्रक्रिया से हटाया
डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि परीक्षा समिति की अनुशंसा को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय ने निर्णय लिया है कि संबंधित पेपरसेटर को भविष्य के लिए विश्वविद्यालय के सभी कार्यों से प्रतिबंधित करने हेतु शोकॉज नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विवादित प्रश्न को मूल्यांकन प्रक्रिया से हटा दिया गया है। अब विद्यार्थियों का कुल मूल्यांकन उक्त प्रश्न के एवज में 1 अंक अतिरिक्त जोड़कर शेष प्रश्नों के आधार पर किया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों के परिणामों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। ये खबर भी पढ़ें… परीक्षा में पूछा- अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के बीकॉम और बीसीए तृतीय वर्ष के फाउंडेशन पेपर में पूछे गए एक प्रश्न से विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार को आयोजित परीक्षा में पूछा गया-‘अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं है’। इसके साथ चार विकल्प दिए गए थे, जिनमें 1. सोमेश्वर, 2. खुदा, 3. शक्तिवान, 4. दंड देने वाला शामिल थे।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here