Homeमध्यप्रदेशश्योपुर में खेत पर जुताई के दौरान अंधाधुंध फायरिंग:एक युवक की पेट...

श्योपुर में खेत पर जुताई के दौरान अंधाधुंध फायरिंग:एक युवक की पेट में गोली लगने से मौत; आक्रोश में लाठी-डंडे लेकर पुलिस से भिड़े लोग

श्योपुर के पनवाड़ा गांव में शनिवार शाम खेत पर काम कर रहे लोगों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और मारपीट कर दी। इस वारदात में एक युवक गोली लगने से गंभीर घायल हो गया, जबकि ग्राम सरपंच सहित अन्य लोगों को लाठी-डंडों से पीटा गया। हमलावर स्कॉर्पियो वाहन से आए थे और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। घटना से आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ कराहल थाने पहुंच गए और पुलिस से भिड़ गए, जिसके बाद उन्होंने श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को भगाने के लिए आसूं गैस के गोले फेंके। सात राउंड फायरिंग, पेट में लगी गोली जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग द्वारा हाल ही में जमीन का सीमांकन किए जाने के बावजूद कब्जेधारी जमीन नहीं छोड़ रहे थे। जब युवक गंगाराम अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी स्कॉर्पियो से आए 10-12 हमलावरों ने उसपर फायरिंग कर दी और परिजनों के साथ मारपीट की। वाहन में सवार आरोपियों ने उतरते ही करीब सात राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली गंगाराम आदिवासी के पेट में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस मामले में हमलावरों की शिनाख्त और उनकी धरपकड़ के प्रयास कर रही है। सरपंच और भाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट फायरिंग के बाद आरोपियों ने खेत पर मौजूद अन्य लोगों को भी निशाना बनाया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर पनवाड़ा सरपंच रामावतार आदिवासी और उनके भाई बाबूलाल आदिवासी को घायल कर दिया। इस हमले में कुछ अन्य ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने किसी तरह भागकर कराहल थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। लाठी-डंडों के साथ पुलिस से भिड़े ग्रामीण इस घटना से आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ कराहल थाने पहुंच गए और पुलिस से भिड़ गए, जिसके बाद उन्होंने श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर विधायक मुकेश मल्होत्रा और एसडीएम सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल गंगाराम को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्राथमिक तौर पर मामला पुरानी रंजिश या भूमि विवाद से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। कराहल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here