Homeमध्यप्रदेशशादी में डांस करते-करते आया हार्ट अटैक, VIDEO:खरगोन में मेहंदी की रस्म...

शादी में डांस करते-करते आया हार्ट अटैक, VIDEO:खरगोन में मेहंदी की रस्म में दूल्हे के मामा की मौत, पत्नी के साथ नाच रहे थे

खरगोन में मेहंदी की रस्म के दौरान दूल्हे के मामा को हार्ट अटैक आ गया। वे नाचते-नाचते जमीन पर गिर पड़े। परिजन ने इसे उनका डांस स्टेप ही समझा। कुछ देर तक जब वे नहीं उठे तो रिश्तेदार उनकी तरफ बढ़े। उन्हें निढाल देखकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। मामला खरगोन के वझरा गांव का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। बड़वानी में पिपलुद गांव के रहने वाले घनश्याम यादव (40) अपने भांजे की शादी में वझरा आए थे। मंगलवार रात को मेहंदी की रस्म थी। इस दौरान घनश्याम अपनी पत्नी के साथ नाच रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी जश्न में शामिल थे। देखिए, दो तस्वीरें… 8वीं क्लास में पढ़ता है इकलौता बेटा
घनश्याम यादव पेशे से किसान थे। करीब आठ एकड़ जमीन है। उनके साथ उनकी पत्नी और इकलौता बेटा भोला यादव भी मौजूद थे। भोला 8वीं क्लास में पढ़ता है। वे भांजे अंकित और भांजी रजनी की शादियों में भात लेकर मंगलवार को ही वझरा पहुंचे थे। शाम को मेहंदी के साथ ही संगीत भी रखा गया था।
ये खबरें भी पढ़ें… 1. गरबा खेलते-खेलते हार्ट अटैक से मौत खरगोन में गरबा कर रही एक महिला की हार्ट अटैक से दुर्गा प्रतिमा के सामने ही मौत हो गई। वह अपने पति के साथ ‘ओ मेरे ढोलना…’ गाने पर डांस कर रही थी, तभी अचानक नीचे गिर पड़ी। घटना रविवार रात को खरगोन जिले के भीकनगांव के पलासी गांव की है। पढ़ें पूरी खबर… 2. महिला संगीत में डांस कर रही इंदौर की युवती की मौत विदिशा में एक शादी समारोह में महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। युवती इंदौर की रहने वाली थी। विदिशा में अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने आई थी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here