Homeमध्यप्रदेशशादी के एक महीने बाद पति की कराई हत्या:सिंगरौली में महिला के...

शादी के एक महीने बाद पति की कराई हत्या:सिंगरौली में महिला के प्रेमी ने गला घोंटा, पत्थर से कुचला; शव को बाइक के नीचे दबाया

सिंगरौली में शादी के महज एक महीने बाद युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वारदात को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को मोटरसाइकिल के नीचे दबाकर जंगल किनारे फेंक दिया था। सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के खंतरा गांव निवासी 24 वर्षीय अजय वैश्य की 12 फरवरी को गननई गांव की उमा वैश्य से शादी हुई थी। 7 मार्च की शाम अजय बाइक से ससुराल जाने के लिए घर से निकला, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। अगले दिन रजिनिया कटरा जंगल के पास सड़क किनारे उसका शव बाइक के नीचे दबा मिला। पहले लगा सड़क हादसा, जांच में निकला मर्डर घटनास्थल देखकर पुलिस को शुरुआत में मामला सड़क दुर्घटना का लगा, लेकिन शव पर चोट के निशान और परिस्थितियों ने हत्या की आशंका बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की। पति को मायके बुलवाया, प्रेमी ने किया हमला पूछताछ में उमा ने बताया कि शादी से पहले उसका अमर बहादुर वैश्य से प्रेम संबंध था और शादी के बाद भी दोनों संपर्क में थे। इसी कारण अजय को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। योजना के तहत उमा ने 7 मार्च को अजय को मायके बुलाया और इसकी जानकारी अपने प्रेमी को दे दी। अमर बहादुर अपने साथी चंद्रप्रताप उर्फ चंदन वैश्य के साथ बोलेरो से मौके पर पहुंचा। सुनसान जंगल में अजय की बाइक रुकवाकर दोनों ने हमला कर दिया।
गमछे से गला घोंटा, पत्थर से कुचला आरोपियों ने मेडिकल ग्लव्स पहनकर पहले गमछे से अजय का गला घोंटा और फिर सिर पर पत्थर से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव के ऊपर बाइक रख दी, ताकि घटना सड़क हादसा लगे। महिला बोली- मर्जी के खिलाफ हुई शादी जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि लगभग डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती अमर बहादुर सिंह से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उन्होंने एक-दूसरे के नंबर भी एक्सचेंज कर लिए। इस रिश्ते की जानकारी जब घर वालों को लगी तो उन्होंने उसकी मर्जी के खिलाफ फरवरी 2025 में उसकी शादी करवा दी। लड़की का कहना है कि वह इस शादी के खिलाफ थी। परिवार वालों ने उसे समझाया कि अमर बहादुर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन इसके बावजूद वह उससे ही शादी करना चाहती थी। लड़की के मुताबिक, जब घर वालों ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने अमर बहादुर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली। एसपी बोले- जांच में हत्या का खुलासा एसपी मनीष खत्री के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला दुर्घटना जैसा लग रहा था, लेकिन जांच में हत्या का खुलासा हुआ। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। ये खबर भी पढ़ें… लव ट्राएंगल में हत्या, टाइगर रिजर्व में फेंकी लाश:युवती के नए बॉयफ्रेंड ने पुराने को 15 बार चाकू से गोदा सागर में एक लड़की को पाने के लिए दो प्रेमी आपस में भिड़ गए। गुस्से में एक ने दूसरे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोस्त के साथ मिलकर पहले पीटा, फिर खींचकर रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल ले गए और करीब 15 बार चाकू से गोदा। वारदात 4 मार्च को सागर के रहली थाना क्षेत्र की थी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here