Homeमध्यप्रदेशशहीद की पत्नी से 39 लाख की ठगी:आगर में काका ससुर पर...

शहीद की पत्नी से 39 लाख की ठगी:आगर में काका ससुर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

आगर-मालवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में शहीद की पत्नी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी काका ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तिरुपति विहार कॉलोनी निवासी फरियादिया निशा यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके पति सेना में सेवा के दौरान शहीद हो गए थे, जिसके बाद उन्हें शासन से लगभग 70 लाख रुपये की सहायता राशि मिली थी। निशा यादव ने बताया कि उनके काका ससुर निर्भय सिंह यादव, जो पंचवटी कॉलोनी के निवासी हैं, ने बच्चों के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करवाने का झांसा दिया। इस बहाने उन्होंने निशा से 39 लाख 90 हजार रुपये ले लिए। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी निर्भय सिंह ने बच्चों के नाम पर कोई एफडी नहीं करवाई। जब पीड़िता ने अपनी राशि वापस मांगी, तो आरोपी निर्भय सिंह यादव ने उन्हें गाली-गलौज कर अपमानित किया और पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी निर्भय सिंह यादव के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच अभी जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here