Homeमध्यप्रदेशशरीर के चीथड़े आधा किलोमीटर तक बिखरे:पुलिस ने पोटली में इकट्ठा किए,...

शरीर के चीथड़े आधा किलोमीटर तक बिखरे:पुलिस ने पोटली में इकट्ठा किए, परिजन चेहरा नहीं पहचान पा रहे; ट्रेन से टक्कर के बाद 4 की मौत

मुरैना-धौलपुर सीमा पर रविवार शाम करीब 5 बजे खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (19665) में आग लगने और मोबाइल फटने की झूठी अफवाह ने 4 लोगों की जान ले ली। दहशत में चेन पुलिंग के बाद ट्रेन से उतरकर पटरी पार कर रही 3 महिलाओं और एक 4 साल के बच्चे को सामने से आ रही तेज रफ्तार पातालकोट एक्सप्रेस ने कुचल दिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतकों के शरीर के हिस्से करीब 500 मीटर तक बिखर गए। हादसे के बाद प्रशासन ने इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। हादसे से जुड़ी 6 तस्वीरें देखिए… अफवाह से मची भगदड़ और पातालकोट एक्सप्रेस ने कुचला
रविवार शाम इंटरसिटी ट्रेन घेर स्टेशन से आगे निकली ही थी कि बोगी में चार्ज हो रहे किसी मोबाइल की बैटरी फटने या आग लगने की अफवाह फैल गई। इससे घबराए यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच दी, जिससे गाड़ी जंगल के पास रुक गई। ट्रेन रुकते ही आगरा निवासी शकुंतला (60), बीकानेर निवासी वीरमा देवी (58), आगरा निवासी आफरीन (35) और उनका 4 साल का बेटा असद घबराहट में नीचे उतरे। दूसरी पटरी पार करते समय वे धौलपुर की तरफ से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। किसान की सूचना पर पहुंची पुलिस, 500 मीटर तक बिखरे थे शव
जंगल में लकड़ी लेने गए एक किसान ने पुलिस को इस भीषण हादसे की सूचना दी। उस समय सराय छोला और सिविल लाइन थाने की पुलिस पास ही रेत के अवैध डंप पर कार्रवाई कर रही थी, जो सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शी बोला- झूठी अफवाह ने दर्शन कर लौट रहे लोगों की जान ली
हादसे में जान गंवाने वाली वीरमा देवी अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ बागेश्वर धाम के दर्शन कर जयपुर लौट रही थीं। उनके साथ सफर कर रहे प्रत्यक्षदर्शी गणेश ने बताया कि किसी ने झूठी अफवाह उड़ा दी थी, जिससे लोग घबराकर बाहर निकलने लगे। कलेक्टर-एसपी पहुंचे, अफवाह फैलाने वाले की होगी जांच
घटना की सूचना मिलते ही एसपी धर्मराज मीणा और कलेक्टर मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने रात में ही चारों शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया। एसपी ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया है कि इस दुख की घड़ी में मुरैना प्रशासन उनके साथ है और हर संभव मदद की जाएगी। ट्रेन में आग की अफवाह किसने फैलाई और चेन पुलिंग किसने की, इसकी अब वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… एमपी- मुरैना में ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की मौत, इनमें मां-बेटे भी शामिल मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में ट्रेन हादसे में मां-बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मोबाइल ब्लास्ट से आग लगने की अफवाह के बाद उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से कुछ यात्री घबराकर नीचे उतर गए। इसी दौरान 4 यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों में 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है…पूरी खबर पढ़िए

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here