Homeविदेशवियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत:32 भारतीय सवार थे,...

वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत:32 भारतीय सवार थे, इनमें ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पर्यटक

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को बोट पलट गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इनमें से 32 भारतीय थे। 15 भारतीयों की मौत हो गई। ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पर्यटक थे। बोट पर कुल 4 क्रू मेंबर्स समेत 36 लोग सवार थे। 21 लोगों को बचा लिया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की वजह समुद्र की ऊंची लहरें हो सकती हैं। जो वीडियो सामने आए, उनमें लहरें उठती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट लाइफ जैकेट नहीं पहने हुए थे। नाव जब पलटी तो टूरिस्ट नाव के नीचे फंस गए। फु क्वोक द्वीप से रवाना हुई नाव बोट भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास स्थित ‘होन मे रुट’ से न्गोआई द्वीप घुमाने ले जा रही थी, लेकिन यह तट से लगभग 400 मीटर पहले ही पलट गई। न्गोआई द्वीप अपने साफ समुद्र, छोटे बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए मशहूर है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से बोट या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं। हादसे की 5 तस्वीरें… हेल्पलाइन नंबर जारी, कंट्रोल रूम बनाया इंडियन एंबेसी ने बताया कि यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं। 32 भारतीयों में 2 महिलाएं भी बोट में सवार थी वियतनाम में भारतीय दूतावास ने बोट में सवार भारतीयों के नाम जारी किए हैं। इसमें 2 महिलाएं भी शामिल है। 32 भारतीयों के नाम देखें- बालासुब्रमणि पलानीसामी, सेल्वम पिचियाह, सेंथिल कुमार जयवेल, शिवकुमार मुथुकुमारसामी, निर्मल कुमार सेथुरामन, मुरुगा प्रभु अरुमुगम, रुबन सेल्वा नाथन जैकब येसुपथम, श्रीधर धर्मराजन, विग्नेश्वर राधाकृष्णन गोपाल, रामासुब्बु अन्नावी, अबुथल्खा जहीरुद्दीन, श्रीधर सुन्दरराजन, वाम्शीदर सेल्लूर रामराज, सेंजादैवेल कुप्पुसामी, नागलामडुगु सोहन, नल्लापेटा आदिशेशैया रवितेजा, शेख अब्दुल्लाह अब्दुल मजीद, राजीव कलैवानन, बालाजी नटेसन, विनया कुमार चितापुरम भास्कर, रविशंकर सुगुमारन, विपुल उत्तम चंद, संतोष कुमार शांतिलाल जैन, बाबू कुप्पुस्वामी, अलागुराजन शिवसामी, वसंता कुमार आनंदहन, श्रीधर मुदियम, किशोर गेल्ली, एविकॉट चेरियन थॉमस, रमेश कुमार पचियप्पन, लोवेनी थॉमस, जया लक्ष्मी गेल्ली।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here