रानी दुर्गावती की जयंती पर खंडवा के हरसूद में सोमवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम चल रहा है। विंटेज कार में सवार होकर राजघरानों के वंशज यहां निकल रही शोभायात्रा आ चुके हैं। लोग सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दे रहे हैं। मंत्री विजय शाह ने मांदल बजाया। आज यहां पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राजघरानों के वंशजों को सम्मानित किया जाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इसमें शामिल होंगे। वह सीएम विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। तेंदूपत्ता बोनस एवं काष्ठ लाभांश राशि बांटेंगे। इसके अलावा स्कूली सामग्री सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ दिए जाएंगे। सीएम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कुंवर दिव्यदित्य शाह, राज्यमंत्री दुर्गादास उईके और मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह संबोधित करेंगे। 4 तस्वीरें देखिए…
