Homeमध्यप्रदेशवन स्टॉप सेंटर से भागीं 3 नाबालिग लड़कियां:सतना में डोरमेट्री की खिड़की...

वन स्टॉप सेंटर से भागीं 3 नाबालिग लड़कियां:सतना में डोरमेट्री की खिड़की तोड़कर फरार हुईं; परिजनों के साथ जाने को नहीं थीं राजी

सतना के जवाहर नगर स्थित वन स्टॉप सेंटर से रविवार देर रात तीन नाबालिग लड़कियां फरार हो गईं। बालिकाएं डोरमेट्री की पीछे वाली खिड़की तोड़कर भागी हैं। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर सेंटर प्रबंधन ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर उनकी तलाश कर रही हैं। चौकीदार और सीसीटीवी के बावजूद पीछे के रास्ते से भागीं सेंटर की अधीक्षिका नीता श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों नाबालिग जिस कमरे में रह रही थीं, उसकी पीछे की खिड़की तोड़कर एक-एक कर फरार हुईं। सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और मुख्य गेट पर चौकीदार भी तैनात था, इसके बावजूद किसी को भनक नहीं लगी। जिस खिड़की से लड़कियां भागीं, उसके ठीक पीछे सीएम राइज स्कूल का मैदान है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वे उसी रास्ते से बाहर निकली हैं। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, परिजनों से भी संपर्क सोमवार सुबह बालिकाओं के गायब होने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अधीक्षिका की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें शहर में नाबालिगों की तलाश कर रही हैं। रेलवे स्टेशन और स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस बालिकाओं के परिजनों और परिचितों से भी जानकारी जुटा रही है। घर से भागी थीं तीनों, 14 से 25 अप्रैल के बीच सेंटर आई थीं इन तीनों बालिकाओं को बाल कल्याण समिति के आदेश पर वन स्टॉप सेंटर में अस्थायी आश्रय दिया गया था। ये सभी पहले भी अपने घर से भाग चुकी थीं, जिन्हें पुलिस ने दस्तयाब किया था। समिति की काउंसलिंग के बावजूद जब वे परिजनों के साथ जाने को राजी नहीं हुईं, तो उन्हें 14 से 25 अप्रैल के बीच सेंटर में रखा गया था। इनमें से एक बालिका उत्तर प्रदेश के बिजनौर की है, जबकि दो अन्य सतना के पौराणिक टोला और रामपुर बघेलान ब्लॉक की रहने वाली हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here