Homeमध्यप्रदेशवन रक्षक हरकेश गुर्जर की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार:भाजपा नेता सोनू...

वन रक्षक हरकेश गुर्जर की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार:भाजपा नेता सोनू चौहान को थाने ला रही पुलिस, दो अभी भी फरार

दिमनी पुलिस ने वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को रेत माफिया के द्वारा ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या करने के तीन आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी उसे दिमनी थाने लेकर पहुंच रही है। 54 घंटे बाद एक गिरफ्तार 54 घंटे के बाद आखिरकार दिमनी पुलिस ने वन आरक्षक हत्या मामले में एक आरोपी सोनू चौहान (भाजपा युवा मंडल दिमनी मंत्री) को गिरफ्तार किया है आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि पुलिस ने की है। अभी आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया जा रहा है। मुख्य आरोपी ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी, ट्रैक्टर मालिक पवन तोमर अभी फरार है। मुख्य आरोपी अभी भी फरार वन आरक्षक को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर हत्या करने के मामले में ट्रैक्टर मालिक सोनू चौहान को गिरफ्तार किया है, दूसरा पार्टनर पवन तोमर अभी फरार है। साथ ही मुख्य आरोपी विनोद कोरी भी फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुटी है। क्या है पूरी मामला मुरैना के अंबाह गेम रेंज में बुधवार सुबह वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम रूटीन गश्त पर निकली थी। इसी दौरान सामने से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखी। टीम ने रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर विनोद कोरी ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने की कोशिश की। वन रक्षक हरकेश गुर्जर रोकने के लिए आगे बढ़े तो विनोद ने उनको कुचल दिया। फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला। पास ही बने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी विनोद कोरी की तस्वीरें कैद हुई हैं। 2016 में लगी थी नौकरी, 2025 में मुरैना ट्रांसफर हुआ हरकेश के दोस्त प्रताप गुर्जर ने कहा- वह अच्छा एथलीट था। लोकल से लेकर नेशनल तक 800 और 1500 मीटर दौड़ में बढ़िया प्रदर्शन किया था। नेशनल चैंपियन रहा है। कई अवॉर्ड भी जीते। साल 2016 में वन रक्षक के पद पर सिलेक्ट हुआ था। 26 जून 2016 को पन्ना टाइगर रिजर्व में उसे ज्वाइनिंग मिली थी। 7 अगस्त 2025 को उसका ट्रांसफर मुरैना वन विभाग के गेम रेंज सबलगढ़ के घाट वरोठा में हो गया था। बाद में इसमें संशोधन हुआ और उसे गेम रेंज अंबाह के घाट सांकरी भेज दिया गया। हरकेश के परिवार में पिता रामनिवास गुर्जर, पत्नी लवली, 4 साल की बेटी तन्वी और 2 साल का बेटा तन्मय हैं। बड़ा भाई ऋषिकेश गुर्जर दतिया की इंदरगढ़ तहसील में रीडर है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here