भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा बुधवार को भोपाल में निकाली जाएगी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे टीटी नगर के अटल पथ पर सभा होगी। इसके बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक पदयात्रा करेंगे। भाजपा ने भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है, जबकि यातायात पुलिस ने कार्यक्रम में 40 से 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया है। नड्डा-सीएम करेंगे सभा को संबोधित सभा को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए दोनों संभागों की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। पदयात्रा के रास्ते में डॉक्टर, वकील, इंजीनियर और विभिन्न जाति-वर्ग के लोग स्वागत मंच बनाएंगे। थर्ड जेंडर समुदाय के लोग भी अलग मंच से पदयात्रा का स्वागत करेंगे। भाजपा इस आयोजन के जरिए सामाजिक समूहों की भागीदारी दिखाने की तैयारी में है। वहीं पदयात्रा वाले रास्तों पर जाम की स्थिति को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को स्कूल टाइमिंग पर निर्णय लेने को कहा है। वहीं कुछ स्कूलों ने अवकाश घोषित किया है। अटल पथ से रोशनपुरा तक पदयात्रा सभा के बाद पदयात्रा अटल पथ से शुरू होकर न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक जाएगी। रास्ते में अलग-अलग सामाजिक समूहों की ओर से स्वागत की तैयारी की गई है। पदयात्रा के दौरान न्यू मार्केट और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है। सुबह 8 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन पदयात्रा और सभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण यातायात पुलिस ने शहर के कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है। पुलिस के मुताबिक, सुबह 8 बजे से भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, माता मंदिर, रोशनपुरा, लिंक रोड-1 और पॉलिटेक्निक चौराहे के आसपास यातायात का दबाव बढ़ सकता है। 1200 बसें और 2 हजार चार पहिया वाहन पहुंचेंगे यातायात पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 1200 बसों और 2 हजार चार पहिया वाहनों के भोपाल पहुंचने की संभावना है। इनके लिए अलग-अलग मार्ग, यात्री उतारने के स्थान और पार्किंग तय की गई है। बसों के रूट और पार्किंग वापसी में बसें अपने निर्धारित पार्किंग स्थल से ही यात्रियों को बैठाएंगी। पुराने शहर से आने वाली बसों को अपेक्स बैंक तिराहे से सवारी बैठाने की अनुमति रहेगी। ये खबर भी पढ़ें… जबलपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा जबलपुर में सोमवार को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा हुई। पदयात्रा में पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अराजकता फैलाकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना चाहती है और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रही है। मेघवाल ने कहा कि भाजपा का अभियान जनता को कांग्रेस की राजनीति के प्रति जागरूक करने के लिए है।पूरी खबर पढ़ें
