Homeमध्यप्रदेशलेडी अफसर को चाहिए थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट:भाजपा विधायक का दर्द- मंत्री...

लेडी अफसर को चाहिए थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट:भाजपा विधायक का दर्द- मंत्री पहचानते तक नहीं; सज-धजकर धरना प्रदर्शन में पहुंचीं विधायक

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। महिला अधिकारी ने निकाली अजीब वैकेंसी मध्य प्रदेश की एक महिला अधिकारी को ऐसे असिस्टेंट की जरूरत है, जो उनके इशारे पर किसी पर भी थप्पड़ों की बरसात कर सके। अधिकारी ने इसके लिए बाकायदा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वैकेंसी निकाली है। राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी लक्ष्मी गामड़, जो भोपाल में एमपी गवर्नमेंट प्रेस में अपर नियंत्रक हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘आवश्यकता है एक असिस्टेंट की, जो मेरी तरफ से जब भी जरूरत लगे, सामने वाले को जाकर दो चमाट रसीद कर सके। वैकेंसी ओपन। योग्यता मिलकर बताई जाएगी।’ अब अधिकारी की इस ओपन वैकेंसी पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा- ‘हम बिना किसी सैलरी के, जो भी काम आप बताएंगी, वह कर देंगे। बस रेपटा हमारे हिसाब से, सामने वाले की योग्यता के अनुसार, कम-ज्यादा कर देंगे।’ एक यूजर ने लिखा कि वह बिना सैलरी के तैयार है, बस कोर्ट-कचहरी मैडम को देखनी होगी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘मैडम वरिष्ठ अधिकारी हैं और जवाबदेह पद पर हैं। आपका काम शांति और सौहार्द बनाए रखना है। आप ही ऐसी पोस्ट करेंगी तो कैसे चलेगा। इसलिए गुस्सा छोड़ें।’ हालांकि, मैडम ने अपनी ओपन वैकेंसी में यह नहीं बताया कि चमाट किसे और क्यों रसीद करना है। वैसे यह अधिकारी अलग-अलग रील बनाकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। अब लोग कह रहे हैं कि यह पोस्ट भी चर्चा में बने रहने का स्टंट था या फिर मामला कुछ और है। धरना-प्रदर्शन में सज-धजकर पहुंचीं विधायक बालाघाट में कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे शराब दुकान के खिलाफ चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल हुईं। यहां वे पूरी तरह सज-धजकर पहुंचीं। उन्हें देखकर लोग हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने खुद ही वजह बता दी। उन्होंने कहा- अभी शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। मुझे सात शादियों में जाना है, इसलिए ऐसी ड्रेस में आई हूं। विधायक की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। विधायक ने प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर शराब दुकान हटाने के लिए नारे लगाए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि वो उनके साथ है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो शराब दुकान हटाने के लिए इस तरह प्रदर्शन नहीं करना पड़ता। अब लोग कह रहे हैं कि यही राजनीति है। यहां सबको साधना पड़ता है। शादी में भी जाना पड़ता है और धरना-प्रदर्शन में भी शामिल होना पड़ता है। पटवारी और दिग्विजय की बंद कमरे में मुलाकात खुद को दिग्विजय सिंह का चेला बताने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दिग्विजय से मिलने उनके घर पहुंचे। वहां चेले के रूप में जीतू पटवारी ने गुरु दिग्विजय सिंह के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस की एक बैठक का वीडियो सामने आया था, जिसमें दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी को संगठन पर ध्यान देने की नसीहत दी थी। साथ ही तंज कसते हुए कहा था कि एआईसीसी में आपकी बहुत पकड़ है। इस वाकये के बाद जीतू पटवारी ने बंद कमरे में दिग्विजय सिंह से लंबी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि दिग्विजय सिंह से संगठन में सुधार को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, लोग इस मुलाकात के अपने-अपने हिसाब से अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि क्या सिर्फ संगठन पर ही बात हुई या फिर कोई और खिचड़ी पक रही है। खुले मंच पर फूट पड़ा भाजपा विधायक का दर्द रतलाम में खुले मंच पर भाजपा विधायक मथुरालाल डामर का दर्द फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि सड़क की मांग को लेकर वे कई बार पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के पास गए, लेकिन उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिले। इतना ही नहीं, विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री उनके आवेदन अपने पीए से कहकर कचरे में फिंकवा देते हैं। भाजपा विधायक ने कहा- ऐसे व्यवहार से दर्द होता है, मैं विधायक हूं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के 165 विधायक हैं, लेकिन छोटे-मोटे विधायकों को तो मंत्री पहचानते तक नहीं हैं। विधायक जब अपना दर्द बयां कर रहे थे, तब मंच पर मंत्री चैतन्य काश्यप और पार्टी के कई नेता मौजूद थे। वे कभी असहज नजर आए, तो कभी ठहाके लगाते दिखाई दिए। इधर, विधायक का वीडियो सामने आने के बाद लोग कह रहे हैं कि भाजपा के डबल इंजन की सरकार में जब भाजपा विधायकों के ये हाल हैं, तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इनपुट सहयोग – बृजेंद्र मिश्रा (भोपाल), सुनील कोरे (बालाघाट), केके शर्मा (रतलाम) ये भी पढ़ें –
दिग्विजय से बोले जीतू पटवारी- मैं आपका चेला हूं: रात में दरवाजा ठोककर पूछ रहे मंत्री- हम काम ठीक कर रहे मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रात के समय लोगों के घरों के दरवाजे ठोक-ठोककर उन्हें नींद से जगा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि हम लोग ठीक काम कर रहे हैं न? मंत्री ने इन दिनों ‘आपका सेवक – आपके द्वार’ अभियान छेड़ रखा है। वे ग्वालियर में घर-घर दस्तक देकर सरकारी सेवाओं के हाल पूछ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here