Homeमध्यप्रदेशलापता नाबालिग का सिंध में मिला क्षत-विक्षत शव:चार दिन से थी लापता,...

लापता नाबालिग का सिंध में मिला क्षत-विक्षत शव:चार दिन से थी लापता, सौतेले ने सुनाई-फांसी लगाने की कहानी, ‘डरकर नदी किनारे फेंकना बताया

​ग्वालियर शहर के सिरोल इलाके से संदिग्ध हालात में लापता हुई 13 साल की नाबालिग लड़की का शव शुक्रवार रात भिंड के मौ इलाके में सिंध नदी के किनारे क्षत-विक्षत हालत में मिला है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस को पहले दिन से ही लड़की के सौतेले पिता पर शक था। शव बरामद होने के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो पिता ने चौंकाने वाला दावा किया है। उसका कहना है कि बेटी ने फांसी लगाई है, वो डर गया था इसलिए शव को सिंध नदी के किराने दबा आया था। हालांकि, पुलिस इसे सीधे तौर गड़बड़ मामला मानकर चल रही है। लड़का का चेहरा भी खराब है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
​25 मई को दर्ज कराई थी गुमशुदगी, पहले दिन से पिता पर था शक
​पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट 25 मई को उसके सौतेले पिता ने ही सिरोल थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस को पिता के बयानों और हाव-भाव पर पहले दिन से ही संदेह था। पुलिस लगातार उस पर नजर रखे हुए थी और कड़ियां जोड़ने में जुटी थी। शुक्रवार रात को जब भिंड के मौ में सिंध नदी के किनारे से लड़की की बॉडी रिकवर हुई, तो पूरा मामला पलट गया।
​सौतेले पिता का दावा: ‘बेटी ने फांसी लगाई, मैं घबरा गया था’
​शव मिलने के बाद जब पुलिस ने सौतेले पिता को निगरानी में लेकर पूछताछ की, तो उसने एक नई कहानी सुनाई। आरोपी पिता का दावा है कि ​24 मई को बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ​बदनामी और पुलिस के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया और शव को गुपचुप तरीके से भिंड ले जाकर सिंध नदी के किनारे दफना दिया।

​शव को निगरानी में लिया, फॉरेंसिक जांच का इंतजार
​पुलिस ने नाबालिग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। चूंकि शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है, इसलिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा सकता है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या मौत वाकई फांसी लगाने से हुई है या फिर सौतेले पिता की कहानी में कोई गड़बड़ है।
पुलिस का कहना
इस मामले में ग्वालियर पुलिस ने बताया कि “नाबालिग का शव बेहद खराब हालत में मिला है। सौतेला पिता इसे सुसाइड बताकर लाश को छिपाने की बात कह रहा है, लेकिन पुलिस हत्या के एंगल को खारिज नहीं कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। आरोपी पिता से पूछताछ जारी है।”

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here