Homeमध्यप्रदेशलंगड़ाते हुए बदमाश बोले-'साहब! अब अपराध नहीं करेंगे':ग्वालियर की जिन गलियों में...

लंगड़ाते हुए बदमाश बोले-‘साहब! अब अपराध नहीं करेंगे’:ग्वालियर की जिन गलियों में चलाई थी गोलियां, वहीं निकला गुंडों का जुलूस

ग्वालियर के गुढ़ा स्थित इन्द्रलोक गार्डन के पीछे फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन इनामी बदमाशों को माधौगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को उसी इलाके में पैदल घुमाया, जहां उन्होंने गोलियां चलाई थीं। पकड़े गए आरोपियों में एक दरोगा का भतीजा भी शामिल है। एसएसपी द्वारा घोषित 5-5 हजार रुपए के इनामी ये बदमाश पुलिस के सामने हाथ जोड़कर भविष्य में अपराध न करने की बात कहते नजर आए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को घटना स्थल पर सीन रिक्रिएशन और जांच के लिए ले जाया गया था। विवाद के बाद की थी फायरिंग घटना 26 अप्रैल की है। पप्पू राजावत का अपने पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसी दौरान दरोगा का भतीजा कैंडी तिवारी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद बेटू चौरसिया, दीप राठौर और अन्य साथियों ने मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। अब झुके सिर, लड़खड़ाते कदम पुलिस जब आरोपियों को सीन रिक्रिएशन के लिए मौके पर लेकर पहुंची तो कुछ दिन पहले दहशत फैलाने वाले बदमाश लंगड़ाते हुए चलते नजर आए। इलाके के लोगों ने उन्हें सिर झुकाकर पैदल चलते देखा। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों के मन से डर खत्म करना था। गिरफ्तार आरोपियों का रिकॉर्ड आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया, तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करना हमारी प्राथमिकता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here