Homeमध्यप्रदेशरीवा में सोना-चांदी खरीद के पुराने ऑर्डर हो रहे कैंसिल:प्रधानमंत्री की अपील...

रीवा में सोना-चांदी खरीद के पुराने ऑर्डर हो रहे कैंसिल:प्रधानमंत्री की अपील का असर; बिक्री 50 प्रतिशत घटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना-चांदी की खरीद को लेकर की गई अपील के बाद रीवा के सराफा बाजार में बड़ा असर देखने को मिला है। व्यापारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी की बिक्री में करीब 50 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरे बाजार में सुस्ती और चिंता का माहौल बन गया है। आम दिनों में जहां सराफा बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल रहती थी, वहीं अब दुकानों पर सन्नाटा देखा जा रहा है। पुराने ऑर्डर भी कैंसिल कर रहे ग्राहक
व्यापारियों का कहना है कि पहले जहां रोजाना औसतन दर्जनों ग्राहक सोने-चांदी की खरीद के लिए पहुंचते थे, अब उनकी संख्या काफी कम हो गई है। खासकर निवेश के उद्देश्य से खरीदारी करने वाले ग्राहक फिलहाल बाजार से दूरी बनाए हुए हैं। कई दुकानदारों ने बताया कि न केवल नई खरीद रुक गई है बल्कि पहले से चल रहे ऑर्डर भी या तो टल रहे हैं या फिर कैंसिल हो रहे हैं, जिससे कारोबार पर सीधा असर पड़ा है। आधा करोबार प्रभावित हो रहा
सराफा व्यापारी राजेश जयपुरिया ने बताया, “पहले रोजाना अच्छी बिक्री होती थी और दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से स्थिति बिल्कुल बदल गई है। करीब आधा कारोबार प्रभावित हो गया है और ग्राहक बहुत कम आ रहे हैं।” दुकानदार राजीव मित्तल ने कहा, “सोने की कीमतें पहले से ही ऊंची चल रही हैं, ऊपर से अपील के बाद लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है। कई ग्राहक खरीदारी को टाल रहे हैं, जिससे बिक्री लगभग 50 प्रतिशत तक गिर गई है।” वहीं कारोबारी सुरेश गुप्ता का कहना है,केंद्र सरकार की अपील के बाद से आभूषण बाजार में अपेक्षित रौनक नहीं है। ग्राहक केवल पूछताछ कर रहे हैं लेकिन खरीदारी नहीं कर रहे, जिससे व्यापार पूरी तरह प्रभावित हुआ है।”

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here