संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अमेरिका को जानकारी दी है कि वह होर्मुज को फिर से खोलने के लिए बनाए जाने वाले इंटरनेशनल फोर्स में शामिल होने के लिए तैयार है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक UAE होर्मुज सिक्योरिटी फोर्स बनाने के लिए सऊदी अरब जैसे कई देशों को साथ लाने की कोशिश भी कर रहा है। इसका मकसद ईरानी हमलों से सुरक्षा देना और जहाजों को एस्कॉर्ट करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के हमलों का सबसे ज्यादा असर UAE पर पड़ा है और उसके तेल निर्यात से जुड़े पोर्ट को भी निशाना बनाया गया है। इस पहल को अब तक बहरीन का समर्थन मिला है। वहीं, UAE और बहरीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे इस टास्कफोर्स को अंतरराष्ट्रीय वैधता मिल सके। अमेरिका भी चाहता है कि इस रुट को जल्द से जल्द फिर से खोला जाए, लेकिन बिना सैन्य सुरक्षा के यह आसान नहीं माना जा रहा। दूसरी ओर ईरान का खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सहयोगियों पर हमले शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की रिवोल्यूशनरी फोर्स (IRGC) ने इजराइल, UAE, कतर, कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। ट्रम्प बोले- ईरान ने हमें 10 तेल टैंकर गिफ्ट किए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान ने 10 तेल टैंकरों को गुजरने देकर गिफ्ट दिया। उन्होंने कहा कि इन टैंकरों पर पाकिस्तान का झंडा था और ईरान इससे भरोसा जीतना चाहता था। उन्होंने कहा कि ईरान ने भरोसा दिखाने के लिए 8 बड़े तेल टैंकरों को गुजरने दिया और बाद में 2 और भेजे। व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक में ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने खुद प्रस्ताव दिया था कि वह 8 बड़े ऑयल टैंकर जाने देगा, ताकि बातचीत को लेकर गंभीरता दिखा सके। उन्होंने दावा किया कि बाद में ईरान ने माफी मांगते हुए 2 और टैंकर भेजे। ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
