राज्य शासन द्वारा किए गए 62 आईपीएस अफसरों के तबादले के बाद पीएचक्यू अटैच किए गए डीआईजी स्तर के अफसरों को पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने डीआईजी बनने के बाद 4 माह से एसपी की जिम्मेदारी निभाने के बाद पीएचक्यू भेजे गए अफसरों में राहुल लोढ़ा को एसटीएफ डीआईजी, किरणलता को डीआईजी शिकायत, सिमाला प्रसाद को महिला सुरक्षा, मनोज कुमार राय को डीआईजी चयन और भर्ती बनाया है। गोस्वामी कल्याण और लेखा, खरे को अपराध अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में भारतीय पुलिस सेवा के जिन 11 अधिकारियों को पीएचक्यू लेवल पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उसमें वर्ष 2009 बैच के अधिकारियों अवधेश गोस्वामी को उप पुलिस महानिरीक्षक कल्याण और लेखा, प्रशांत खरे को उप पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विशेष शाखा, मनीष अग्रवाल को उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण के रूप में पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में वर्ष 2010 बैच के अधिकारी किरणलता केरकट्टा को उप पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा, मनोज कुमार राय को उप पुलिस महानिरीक्षक चयन एवं भर्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2011 बैच के अधिकारियों में रियाज इकबाल को उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन, राहुल कुमार लोढ़ा को उप पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ) और सिमाला प्रसाद को उप पुलिस महानिरीक्षक (महिला सुरक्षा) बनाया गया है। वहीं वर्ष 2012 बैच के शिवदयाल को उप पुलिस महानिरीक्षक एसएएफ की जिम्मेदारी दी गई है। वर्ष 2016 बैच के अधिकारियों में मनीष खत्री को अपराध अनुसंधान विशेष शाखा में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। साथ ही एआईजी रामशरण प्रजापति को एआईजी चयन एवं भर्ती के पद पर पदस्थ किया गया है।
