Homeदेशराहुल गांधी का पीए बताकर उत्तराखंड की महिला से ठगी:टिकट दिलाने का...

राहुल गांधी का पीए बताकर उत्तराखंड की महिला से ठगी:टिकट दिलाने का आश्वासन देकर भरोसे में लिया, प्रदेश के बड़े नेताओं की सुनाई आवाज

देहरादून में ठग ने राहुल गांधी का पीए बताकर महिला से 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने का भरोसा देकर महिला को झांसे में लिया। इस दौरान आरोपी ने महिला को प्रदेश के बड़े नेताओं की आवाज भी सुनाई। भरोसा जीतने के बाद अलग-अलग बहानों से उससे बड़ी रकम वसूली गई, जिसके बाद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। पीड़िता के अनुसार, जब वादा पूरा नहीं हुआ तो महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। 4 प्वाइंट्स में पढ़िए पूरा मामला… प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की सुनाई आवाज
पीड़िता भावना पांडे ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को आरोपी ने राहुल गांधी का पीए बताकर उनसे संपर्क किया। विश्वास दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की आवाज भी सुनाई। जिससे महिला आरोपी के झांसे में आ गई। आरोपियों ने पांच सितारा होटल में विधायकों के ठहरने और विधानसभा से जुड़े खर्च का हवाला देकर उनसे पैसे मांगे। झांसे में आकर दिए रुपए
झांसे में आकर भावना पांडे ने अलग-अलग माध्यमों से कुल लगभग 25 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। इसमें बैंक ट्रांसफर, HDFC के जरिए भुगतान और नकद रकम शामिल है। जिसके बाद दीपक सेन नाम का व्यक्ति पीड़िता के ऑफिस पहुंचा और खुद को महाराष्ट्र विधायक का पीए बताकर नकद रकम भी ले गया। पैसे देने के बाद भी आरोपियों ने काम नहीं कराया और लगातार टालमटोल करते रहे। आरोपियों ने पैसे नहीं किए वापस
रकम लेने के बाद आरोपी लगातार बहाने बनाते रहे और पैसा वापस नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसमें सोनिया नंदा, सुनीता कश्यप, मदन लाल और यशपाल बिष्ट जैसे नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने फोन के जरिए उसे विश्वास में लिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पीड़िता ने पुलिस से भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी गई रकम की बरामदगी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here