Homeमध्यप्रदेशरायसेन में 20-25% तक महंगी हुई राखियां:गंज बाजार में लगीं 150 दुकानें;...

रायसेन में 20-25% तक महंगी हुई राखियां:गंज बाजार में लगीं 150 दुकानें; ऐडी, डायमंड राखियों की सबसे ज्यादा मांग

रक्षाबंधन को लेकर रायसेन का गंज बाजार राखियों से सज गया है। रविवार को हाट बाजार होने के कारण सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। दूर-दराज से आई बहनों ने भाइयों के लिए राखियां खरीदीं। गंज बाजार में करीब 150 राखी की दुकानें लगी हैं। इनमें अलग-अलग तरह की हजारों राखियां उपलब्ध हैं। राखी व्यापारी रामबाबू पटवा ने बताया कि इस साल राखियों के दाम पिछले साल की तुलना में करीब 20 से 25 प्रतिशत बढ़े हैं। इसके बावजूद बाजार में अच्छी खरीदारी हुई। दिनभर बाजार में चहल-पहल रही। इस बार बाजार में ऐडी राखी, डायमंड स्टोन-क्रिस्टल राखी, इंटरपोलिया और पाइपिंग-लांसिंग राखी जैसी नई डिजाइन आई हैं। व्यापारियों के अनुसार, इनकी मांग ज्यादा है। तस्वीरें देखें… भीड़ में 2 महिलाओं के पर्स चोरी राखी की खरीदारी के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर दो महिलाओं के पर्स चोरी हो गए। एक पर्स में 3 हजार रुपए थे। दूसरे में 6 हजार रुपए रखे थे। घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस से बाजार में पुलिस पॉइंट लगाने की मांग की है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की भी मांग की। बाहर रहने वाली बहनें डाक से भेज रहीं राखी जो बहनें रक्षाबंधन पर भाइयों के पास नहीं पहुंच पा रही हैं, वे राखियां डाक और कोरियर से भेज रही हैं। इसके लिए स्पीड पोस्ट, डाकघर और कोरियर का सहारा लिया जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here