Homeदेशराजस्थान में गर्मी ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:उत्तराखंड के चमोली में...

राजस्थान में गर्मी ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:उत्तराखंड के चमोली में बर्फबारी-लैंडस्लाइड; MP-बिहार समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन भी गर्मी रही। जैसलमेर और बाड़मेर में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो पिछले 15 साल में सितंबर का सबसे ज्यादा तापमान है। बाड़मेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.6 और जैसलमेर में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर, चूरू और बीकानेर में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। उत्तराखंड में मानसून फिर एक्टिव होने से देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार में रुक-रुककर बारिश हो रही है। चमोली में कर्णप्रयाग-गैरसैंण हाईवे पर लैंडस्लाइड के कारण सड़क बंद हो गई और मलबे में एक स्कूटी दब गई। वहीं, बद्रीनाथ-सतोपंथ मार्ग के चक्रतीर्थ क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बीच स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। जबलपुर समेत 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 16 जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। यूपी में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। आज लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, बहराइच समेत करीब 8 शहरों में बारिश हो रही है। हिमाचल में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के कारण 25 से 30 सितंबर तक बारिश जारी रहेगी। देश में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन बिहार में अभी भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। हरियाणा में भी यमुनानगर, करनाल, पानीपत समेत 6 जिलों में बारिश होने की संभावना है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें प्रमुख शहरों में आज अधिकतम तापमान का अनुमान देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में देखें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here