Homeमध्यप्रदेशराजस्थान पासिंग कार से पकड़ी 2.50 करोड़ की एमडी ड्रग:रतलाम में 5...

राजस्थान पासिंग कार से पकड़ी 2.50 करोड़ की एमडी ड्रग:रतलाम में 5 किमी तक किया पीछा; पुलिस पर फायरिंग कर भागे तस्कर, कार जब्त

रतलाम के कालूखेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को राजस्थान पासिंग कार से 2.495 किलो MD ड्रग्स बरामद की। इसकी कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस ने करीब 5 किलोमीटर तक कार का पीछा किया। आरोपियों ने जंगल में कार छोड़ दी और फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मावता चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर दिनेश राठौर को मुखबिर से सूचना मिली। बताया गया कि काले रंग की हुंडई क्रेटा कार क्रमांक RJ 27 CP 3608 से लखन पिता भेरुलाल मीणा और उसके तीन साथी MD ड्रग्स लेकर जा रहे हैं। वे बेहपुर-मंदसौर की तरफ से मावता होते हुए रियावन की ओर जाने वाले थे। पुलिस ने 5 किलोमीटर तक पीछा किया सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। कालूखेड़ा थाना प्रभारी शंकरसिंह चौहान के साथ पुलिस टीम ने रानीगांव फंटे पर नाकाबंदी की। करीब सुबह 4 बजे बताए गए हुलिए की काली क्रेटा कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को तेजी से रियावन की ओर भगाने लगा। पुलिस ने करीब 5 किलोमीटर पीछा किया, पुलिस को पीछे लगा देख आरोपी कार को रियावन से चिपिया होते हुए बिलंदपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर ले गए। रास्ता कच्चा और उबड़-खाबड़ होने के कारण आरोपियों ने बिलंदपुर-चिपिया के जंगल में कार छोड़ दी। कार में सवार लखन मीणा, चालक और उसके दो अन्य साथी फायरिंग करते हुए झाड़ियों और जंगल की ओर भाग गए। पुलिस टीम ने आसपास के खेतों और झाड़ियों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ड्राइवर सीट के नीचे मिली 3 पैकेट में ड्रग पुलिस ने मौके पर कार की तलाशी ली। ड्राइवर सीट के नीचे हरे रंग के कपड़े की थैली मिली। इसमें तीन पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियां थीं। इनमें हल्के भूरे रंग का डल्लीनुमा और क्रिस्टलनुमा पदार्थ मिला। जांच में यह MD ड्रग्स पाया गया। तीनों पैकेटों का कुल वजन 2 किलो 495 ग्राम निकला। पुलिस ने फरार लखन पिता भेरुलाल मीणा, कार चालक और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस एएसपी विवेक कुमार ने बताया कि आरोपी फायरिंग कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। MD ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर, संभावित खरीदार और पूरे सप्लाई नेटवर्क के संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here