Homeमध्यप्रदेशरतलाम में राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग:68 यात्रियों को बचाया;...

रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग:68 यात्रियों को बचाया; रेलवे कर्मचारियों की वैन खाई में पलटी, 5 घायल

त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) में रविवार सुबह आग लग गई। हादसा रतलाम जिले में आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। आग ट्रेन के एसी कोच बी-1 में लगी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, राजधानी एक्सप्रेस रात करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। इसका अगला स्टॉप सुबह 8:45 बजे कोटा जंक्शन था, लेकिन राजस्थान में प्रवेश से पहले हादसा हो गया। बी-1 कोच में 68 यात्री सवार थे। रेलवे कर्मचारियों ने करीब 15 मिनट में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में आग ने बी-1 के पीछे लगे सेकंड लगेज कम गार्ड वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद ट्रेन की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और दोनों प्रभावित कोचों को ट्रेन से अलग किया गया। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। कुछ देर दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग बंद रहा हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई थी। बाद में रेलवे ने अप लाइन से सिंगल लाइन वर्किंग शुरू कर अप और डाउन दोनों दिशाओं की ट्रेनों का संचालन शुरू कराया। रेलवे की तकनीकी और राहत टीमें ट्रैक और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी रहीं। स्थानीय फायर ब्रिगेड और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घटना के बाद आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर जमा हो गए। देखिए हादसे की तस्वीरें नागदा-उज्जैन-रतलाम में हेल्प डेस्क शुरू रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए नागदा, उज्जैन और रतलाम स्टेशन पर हेल्प डेस्क शुरू किए हैं। यहां ट्रेन संचालन, यात्रियों की स्थिति और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। रिलीफ ट्रेन के इंजन के ब्रेक में भी लगी आग राजधानी एक्सप्रेस हादसे के बाद रतलाम से दुर्घटना राहत मेडिकल वैन (रिलीफ ट्रेन) रवाना की गई थी। यह ट्रेन घटना स्थल से करीब 3 किलोमीटर पहले लूणीरिछा स्टेशन तक पहुंची थी। यात्रियों के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद रेलवे कंट्रोल ने मेडिकल वैन को वापस रतलाम लौटने के निर्देश दिए। वापसी के दौरान सुबह करीब 9:40 बजे रुनखेड़ा स्टेशन के पास मेडिकल वैन के इंजन के ब्रेक में आग लग गई। इंजन से धुआं उठता देख रेलवे कर्मचारी तुरंत नीचे उतरे और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। रेलवे अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। रेलवे कर्मचारियों की वैन भी खाई में पलटी राजधानी एक्सप्रेस हादसे के बाद राहत कार्य के लिए जा रही रेलवे के CW (कैरेज एंड वैगन) विभाग की यातायात वैन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शामगढ़-सुवासरा के बीच वैन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में 5 से ज्यादा कर्मचारी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस से कोटा रेफर किया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here