Homeदेशरजनीकांत-कमल हासन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वोट डाला:2 सीटों से चुनाव...

रजनीकांत-कमल हासन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वोट डाला:2 सीटों से चुनाव लड़ रहे विजय ने भी दिया वोट; तृषा कृष्णन, धनुष भी पहुंचे

पश्चिम बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। आज तमिलनाडु के चेन्नई में रजनीकांत, कमल हासन, धनुष समेत कई सेलेब्स ने वोटिंग की। साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कझगम (TVK), तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सभी 234 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। विजय स्वयं पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व से चुनाव लड़ने के उम्मीदवार हैं। देखें वोट डालने पहुंचे सेलेब्स की झलक-

विजय सेतुपति बोले- प्लीज आकर वोट दें चेन्नई में वोट देने के बाद साउथ एक्टर विजय सेतुपति ने मीडिया से बातचीत में जनता से बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा, प्लीज, आइए और वोट डालिए, ये हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। विक्रम प्रभु ने युवाओं से वोट डालने की अपील की एक्टर विक्रम प्रभु ने मतदान के बाद लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट डालना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और सभी को इसमें भाग लेना चाहिए। विक्रम प्रभु ने कहा कि युवाओं के बीच राजनीति को लेकर चर्चा बढ़ना सकारात्मक संकेत है। उनके मुताबिक, यह जरूरी है कि युवा देश के भविष्य को लेकर सोचें और समझें कि उन्हें किस तरह का देश चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी और वे जिम्मेदार फैसले लेने के लिए प्रेरित होंगे।
चुनाव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बंगाल के मुर्शिदाबाद में पथराव, लाठीचार्ज:हुमायूं कबीर समर्थक TMC कार्यकर्ताओं से भिड़े; सिलीगुड़ी में BJP और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प
पश्चिम बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 11 बजे तक बंगाल में 41.11% और तमिलनाडु में 37.56% वोटिंग हुई।बंगाल में कई जगह BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। कई जगह EVM खराब होने की शिकायत भी आई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here