Homeमध्यप्रदेशयुवक को होटल बुलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया:4 साल से ब्लैकमेल कर रहा...

युवक को होटल बुलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया:4 साल से ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी, 30 लाख रुपए वसूले

ब्यावरा निवासी एक युवक द्वारा भोपाल के युवक को होटल में बुलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और चार साल तक ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से करीब 30 लाख रुपए वसूले। देहात पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़ित कुलदीप चक्रवर्ती ने पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ब्यावरा के वार्ड-2 भंवरगंज निवासी कमल प्रजापति पिछले चार साल से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़ित की आरोपी से वर्ष 2014 से पहचान थी। बेहोशी की हालत में वीडियो बनाने का आरोप पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में आरोपी ने उसे मिलने के लिए ब्यावरा बुलाया। भोपाल बायपास स्थित एक होटल में मुलाकात के दौरान चाय पीने के बाद युवक की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने एक महिला के साथ उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लगातार पैसे की मांग करता रहा। 26 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर बदनामी के डर से युवक आरोपी को अलग-अलग माध्यमों से करीब 30 लाख रुपए देता रहा। पुलिस जांच में सामने आया कि इनमें से 26 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए, जबकि 4 लाख रुपए नकद दिए गए। ऑनलाइन लेनदेन 21 मई 2023 से 7 जुलाई 2023 के बीच हुए थे। आरोपी गिरफतार पुलिस ने शिकायतकर्ता, उसकी पत्नी, आरोपी और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। बैंक खातों और ऑनलाइन लेनदेन की जांच के बाद गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। देहात थाना प्रभारी प्रवीण जाट ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह के अन्य मामलों में और लोगों को भी अपना शिकार बनाया है या नहीं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here