Homeमध्यप्रदेशमोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात:जुलवानिया-खंडवा बैतूल होकर निकलेगा...

मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात:जुलवानिया-खंडवा बैतूल होकर निकलेगा हाईवे, 4415.50 करोड़ का आएगा खर्च

मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश को नए नेशनल हाईवे की सौगात दी है। यह नेशनल हाईवे जुलवानिया-खंडवा बैतूल होकर जाएगा। इस हाईवे की एमपी में लंबाई 233.653 करोड़ होगी और इस पर 4415.50 करोड़ की लागत आएगी। एमपी को नेशनल हाईवे की यह सौगात मिलने के बाद आदिवासी क्षेत्रों और नर्मदा नदी से सटे इलाकों में विकास कार्यों में तेजी आएगी और रोजगार के अवसर भी बनेंगे। साथ ही पर्यटकों को भी नर्मदा नदी के आसपास के इलाकों को समझने में आसानी होगी। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आदिवासी क्षेत्र खरगोन से खंडवा होते हुए निकलने वाले इस हाइवे के कारण यहां हर तरह के विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। यह नर्मदा जी का क्षेत्र है और पर्यटकों की दृष्टि बहुत ही अच्छा क्षेत्र है। नए नेशनल हाईवे की खास बातें ऐसे होगा मल्टी मॉडल डेवलपमेंट ये खबर भी पढ़ें… इटारसी-बैतूल के बीच 22 KM लंबा टाइगर कॉरिडोर मंजूर केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के इटारसी-बैतूल इलाके में 22 किमी लंबे टाइगर कॉरिडोर को फोरलेन बनाने की मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट की लागत 758 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। कॉरिडोर बनने से माल ढुलाई में लगने वाले समय में कमी आएगी।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here