प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित कर रहे हैं। इस साल फोरम की थीम ‘बदलती दुनिया में ताकत के नए स्रोत तय करना’ है। तीन दिन का यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर को खत्म होगा। यह आयोजन पहली बार भारत में हो रहा है। मोदी ने कहा- हर साल यह फोरम दुनिया के बेहतरीन दिमागों को एक साथ लाता है। इस बार पहली बार यह आयोजन भारत में हो रहा है। इसके लिए मैं ब्लूमबर्ग और पूरी टीम को बधाई देता हूं।
