Homeविदेशमोदी इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर पहुंचे:कहा- हमेशा शिव से जुड़ने...

मोदी इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर पहुंचे:कहा- हमेशा शिव से जुड़ने का सौभाग्य मिला; दोनों देशों के बीच ₹5 हजार करोड़ की डिफेंस डील हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा पूरा हो गया है। अब वो ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गए हैं। यहां दोनों देशों में डिफेंस समझौता हो सकता है। इससे पहले मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ गए। दोनों ने मंदिर के संरक्षण-जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम ने मंदिर में दर्शन भी किए। उन्होंने मंदिर परिसर में अपने संबोधन में कहा- मुझे किसी न किसी रूप में हमेशा भगवान शिव से जुड़ने का मौका मिला है। दोनों देशों के बीच 5 हजार करोड़ की डिफेंस डील भी हुई। प्रम्बानन मंदिर में पीएम, 6 तस्वीरें… इंडोनेशिया में मोदी के भाषण की 3 बड़ी बातें… पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में कहा… प्रम्बानन मंदिर एक हजार साल पुराना, दीवारों पर रामायण लिखी इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर योग्याकार्ता के पास स्थित प्रम्बानन मंदिर दक्षिण-पूर्व एशिया का दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। पहले स्थान पर कंबोडिया का अंगकोर वाट है। प्रम्बानन मंदिर एक हजार साल पुराना है। इसका परिसर कभी करीब 240 मंदिरों में फैला था। यहां त्रिमूर्ति- भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा के तीन मुख्य मंदिर हैं। इनमें 47 मीटर ऊंचा शिव मंदिर सबसे बड़ा है। मंदिर की दीवारों पर रामायण और अन्य हिंदू ग्रंथों की कहानियां उकेरी गई हैं। मोदी के इंडोनेशिया दौरे की 2 बड़ी बातें… प्रम्बानन मंदिर के अंदर 240 मंदिर, सबसे ऊंचा शिव मंदिर PM के इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here