भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह थोड़ी देर में शुरू होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह को लेकर गुरुवार को लाल परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई थी। इसमें 15 अगस्त के कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा को वास्तविक समारोह की तरह दोहराया गया। परेड, मार्च पास्ट, ध्वजारोहण और सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल समेत प्रदेश के प्रमुख सरकारी भवनों को तिरंगे रंग की रोशनी से सजाया गया है। देखिए स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगाई रोशनी में एमपी… लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…
