Homeदेशमुंबई में चलती स्कूल बस पर पेड़ गिरा:एक बच्चे की मौत, 10...

मुंबई में चलती स्कूल बस पर पेड़ गिरा:एक बच्चे की मौत, 10 घायल, एक छात्र बस में फंसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुंबई के चेंबूर इलाके में सोमवार दोपहर प्राइवेट स्कूल बस पर एक विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल की छुट्टी के बाद प्राइवेट बस रोज की तरह बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। तभी रोड नंबर 11 पर यह हादसा हुआ। पेड़ की बड़ी डालियां बस की छत पर आ गिरीं, जिससे बस का अगला और बीच का हिस्सा बुरी तरह दब गया। पेड़ गिरते ही बस के अंदर मौजूद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें ने रेस्क्यू शुरू किया और घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला। मशीनों और कटर की मदद से पेड़ को काटा जा रहा है। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें…
हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ट्रैफिक को नियंत्रित करना शुरू कर दिया है। वहीं, अपने बच्चों की चिंता में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here