Homeमध्यप्रदेशमासूम बेटी के साथ मां ने खुद को जिंदा जलाया:बहन को वाट्सऐप...

मासूम बेटी के साथ मां ने खुद को जिंदा जलाया:बहन को वाट्सऐप पर भेजा सुसाइड नोट; लिखा- सास पति-पत्नी में झगड़ा करवाती थीं

मध्यप्रदेश के बैतूल में एक मां ने अपनी 15 महीने की बेटी के साथ पेट्रोल डालकर खुद को जिंदा जला लिया। आग लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को पाढर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पहले बेटी और फिर गुरुवार को मां की मौत हो गई। मामला मुलताई थाना क्षेत्र के वलनी गांव का है। मृतकों की पहचान 24 साल की संजना कपिल साहू और उसकी 15 महीने की बेटी इतिका के रूप में हुई है। संजना ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अपनी छोटी बहन को वाट्सऐप पर सुसाइड नोट भेजा था। उसने इसका स्टेटस भी लगाया था। सुसाइड नोट में उसने आरोप लगाया कि उसकी बुआ सास आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा करवाती थीं। सुसाइड नोट में सास और बुआ सास पर आरोप
घटना के बाद मिले सुसाइड नोट में संजना ने अपनी सास ललिता और बुआ सास पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उसने बेटी को भी साथ लेकर जान देने की बात लिखी है। परिवार के मुताबिक, संजना का करीब ढाई साल पहले कपिल साहू से विवाह हुआ था। कपिल किसान हैं। संजना का मायका हिडली गांव में है। उसके पिता राजू लहरपुरे ड्राइविंग का काम करते हैं। ऑपरेशन के बाद घर में होने लगे थे विवाद परिजनों के अनुसार, संजना का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था, जिस पर करीब 80 हजार रुपए खर्च हुए थे। इसके बाद घर में विवाद होने लगे थे। मायका पक्ष का आरोप है कि संजना को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। मायका पक्ष ने संजना को जलाकर मारने का भी आरोप लगाया है। पति, सास और बुआ सास से पूछताछ मुलताई टीआई विकास पटेल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला ने पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों के आधार पर पति कपिल, सास ललिता और बुआ सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here