Homeमध्यप्रदेशमाता-पिता की लाशों के पास रोती रही मासूम:बस-कार की टक्कर में 3...

माता-पिता की लाशों के पास रोती रही मासूम:बस-कार की टक्कर में 3 की मौत, बच्ची की हालत गंभीर; सीधी से मैहर जा रहा था परिवार

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यात्री बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। कार में सवार पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा अमरपुर के बेहड़ा मोड़ के पास हुआ। चुरहट पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मैहर जिले के देवरी कला निवासी अनिल तिवारी (30), उनकी पत्नी मनोरमा तिवारी (35) और सुधीर तिवारी (32) के रूप में हुई है। वहीं, घायल बच्ची की पहचान मोइना तिवारी उर्फ रानी (8) के रूप में हुई है। अनिल और मनोरमा पति-पत्नी हैं। उनकी बेटी मोइना उर्फ रानी है। सुधीर, अनिल के बड़े पापा का बेटा यानी चचेरा भाई और मनोरमा का देवर है। सभी मृतक देवरी कला, थाना रामनगर, जिला मैहर के निवासी थे। बच्ची को कार से बाहर निकाला गया प्रत्यक्षदर्शी विनय मिश्रा निवासी कुआं ने बताया- तीन लोगों की लाशें सड़क पर पड़ी थी। कार के अंदर खून से सनी बच्ची रो रही थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। बच्ची को कार से बाहर निकाला गया। कार के परखच्चे उड़े, बस भी डैमेज सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक के शव को कपड़े से ढक दिया। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। बस का सामने का हिस्सा भी डैमेज हुआ है। हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आई थीं चुरहट अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अनूप सिंह के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों के शरीर पर हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आई थीं। चोटों के कारण काफी खून बह गया था। वहीं, घायल बच्ची की हालत भी गंभीर है। डॉक्टर्स की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। ……………………. यह खबरें भी पढ़ें 1. टैंकर का पहिया मां-बेटी के ऊपर से गुजरा, मौत देवास के भोपाल बायपास पर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। बाइक चला रहे रिश्तेदार भी घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. दूध लेने निकले मैकेनिक को ट्रक ने कुचला, मौत भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में 54 वर्षीय फोर व्हील मैकेनिक की मौत हो गई। प्यारे मियां परिवार के साथ लांबाखेड़ा में रहते थे। रविवार रात करीब 8 बजे वे घर से दूध लेने के लिए चौरसिया ढाबे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ढाबे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here