Homeमध्यप्रदेशमहिला ने उद्योग-लोन के नाम पर ठगी की:बीएनपी पुलिस ने 20 महिलाओं...

महिला ने उद्योग-लोन के नाम पर ठगी की:बीएनपी पुलिस ने 20 महिलाओं से 1 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ा

देवास में बीएनपी थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उस पर ग्रामीण महिलाओं को उद्योग स्थापित करने और लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में 20 से अधिक महिलाओं से 1 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी सामने आई है। आरोपी महिला लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय थी। वह महिलाओं को उद्योग स्थापित करने और आसान शर्तों पर लोन दिलाने का भरोसा देकर उनसे पैसे वसूलती थी। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित महिलाओं ने बीएनपी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शनिवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला से पूछताछ जारी
बीएनपी थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ जारी है। अब तक की जांच में 1 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। पुलिस इस ठगी के नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। आशंका है कि पीड़ितों की संख्या और ठगी की रकम बढ़ सकती है। पुलिस ने आम जनता से अपील की कि वे ऐसी योजनाओं, लोन या रोजगार के नाम पर पैसे जमा करने से पहले संबंधित संस्था या व्यक्ति की पूरी जानकारी की जांच-पड़ताल करें और सतर्क रहें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here