Homeमध्यप्रदेशमहिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले योगेश पर पहली FIR:साध्वी बोलीं- मेरा...

महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले योगेश पर पहली FIR:साध्वी बोलीं- मेरा हाथ पकड़कर कहा- मैं तुम्हें पसंद करता हूं, मुझसे दोस्ती कर लो

ग्वालियर में महिलाओं से दोस्ती कर चोरी-छिपे उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में पकड़े गए आरोपी योगेश गुप्ता के खिलाफ सोमवार रात पहली आधिकारिक एफआईआर दर्ज हुई। 28 वर्षीय साध्वी ने विश्वविद्यालय थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। साध्वी के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3 बजे हुरावली चौराहे पर योगेश ने उनकी स्कूटी के सामने आकर रास्ता रोका और हाथ पकड़कर कहा- ‘मैं तुम्हें पसंद करता हूं, मुझसे दोस्ती कर लो।’ विरोध करने पर उसने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण उन्होंने उस समय पुलिस से शिकायत नहीं की। हाल ही में योगेश के मोबाइल से महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिलने का मामला सामने आने के बाद वह थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। घटनाक्रम सिरोल थाना क्षेत्र का होने के कारण केस डायरी वहां भेजी जा रही है। हुरावली चौराहे पर रास्ता रोककर हाथ पकड़ा, दोस्ती के लिए कहा विश्वविद्यालय थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 28 वर्षीय फरियादी मूल रूप से शिवपुरी जिले की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह ग्वालियर के एक धाम की पीठाधीश्वर हैं। साध्वी ने बताया कि योगेश गुप्ता करीब तीन साल पहले धाम में सेवा कार्य कर चुका है। तभी से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं और अक्सर बातचीत होती थी। साध्वी के मुताबिक, 10 अगस्त को वह शहर में खरीदारी करने आई थीं। दोपहर करीब 3 बजे स्कूटी से धाम लौटते समय हुरावली चौराहे पर योगेश उनकी स्कूटी के सामने आ गया। उसने उनका बायां हाथ पकड़ा और प्रपोज करते हुए दोस्ती करने के लिए कहा। विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी साध्वी ने बताया कि उन्होंने योगेश की हरकत का विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इस पर आरोपी ने धमकाते हुए कहा- ‘अगर पुलिस में शिकायत की, तो तुम्हें जान से खत्म कर दूंगा।’ धमकी से डरकर उन्होंने घटना की जानकारी उस समय केवल सनातन सेना के पदाधिकारियों को दी थी। योगेश की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद साध्वी ने विश्वविद्यालय थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सनातन सेना ने पकड़ा था आरोपी, मोबाइल में मिले थे आपत्तिजनक वीडियो आरोपी योगेश गुप्ता एक दिन पहले उस समय चर्चा में आया था, जब सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला और मुकेश शर्मा ने अपनी महिला कार्यकर्ता की सूचना पर उसे पकड़कर विश्वविद्यालय थाना पुलिस के हवाले किया था। आरोप है कि योगेश सोशल मीडिया के जरिए 40 से 50 वर्ष की विधवा, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं से दोस्ती करता था। इसके बाद वीडियो चैट के दौरान स्क्रीन रिकॉर्डर और स्पाई कैमरे के जरिए उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाता था। उसके मोबाइल से मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कई शहरों की महिलाओं और हाई-प्रोफाइल हस्तियों के आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि एक महिला ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। महिला ने घटनाक्रम 10 अगस्त को हुरावली चौराहे का बताया है। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल सिरोल थाना क्षेत्र में होने के कारण केस डायरी वहां भेजी जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here